फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Sukhu discussed with high command in New Delhi regarding Congress candidates tickets will be announced soon

Himachal Assembly By Election: नालागढ़ से बावा, देहरा से राजेश का दावा मजबूत, हमीरपुर पर माथापच्ची

Sat, 15 Jun 2024 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:00 AM IST
सार

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर हाईकमान से चर्चा की। विधानसभा उपचुनाव के लिए नालागढ़ से हरदीप बावा, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
CM Sukhu discussed with high command in New Delhi regarding Congress candidates tickets will be announced soon
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर हाईकमान से चर्चा की। एक-दो दिन के भीतर पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी हो सकती है। शुक्रवार दोपहर बाद सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक के साथ संभावित प्रत्याशियों के नामों पर मंथन किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका गए हैं। एक-दो दिन में इनके भी लौटने की संभावना है।

विज्ञापन


विधानसभा उपचुनाव के लिए नालागढ़ से हरदीप बावा, देहरा से डॉ. राजेश शर्मा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। हमीरपुर हलके को लेकर माथापच्ची चल रही है। यहां से पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू और पूर्व विधायक अनीता वर्मा हमीरपुर से टिकट की दौड़ में शामिल हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिला के इस हलके से जीत दर्ज करने को कांग्रेस मजबूत रणनीति बनाने में जुटी है। इसके चलते ही यहां सभी संभावनाओं पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है। उधर, उपचुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के तीनों प्रत्याशी शुक्रवार से चुनाव प्रचार में भी जुट गए हैं। ऐसे में अब कांग्रेस भी जल्द ही टिकटें तय कर अपने योद्धाओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है।
विज्ञापन


हमीरपुर सीट से भाजपा से नाराज चल रहे कुछ नेताओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के विराेध के चलते भाजपा के नेताओं को पार्टी में शामिल कर टिकट देने का जोखिम लिए जाने के आसार कम हैं। बहरहाल, सभी राजनीतिक समीकरणों से होने वाले लाभ और हानि को लेकर पार्टी के स्तर पर मंथन किया जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने पार्टी हाईकमान के साथ चर्चा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed