{"_id":"693c7a73d55d2cd2ff3ce4def014c1c0","slug":"cm-says-asha-workers-deploy-after-training-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्करों को ट्रेनिंग होते ही मिलेगी तैनाती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्करों को ट्रेनिंग होते ही मिलेगी तैनाती
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनिंग के पूरा होते ही 7770 आशा वर्करों को तैनाती दे दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में आशा वर्करों के सम्मेलन में दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर आशा वर्कर को 800 रुपये मानदेय शेयर भी देगी।
विज्ञापन
राज्य भर से पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह की अध्यक्षता में आशा कार्यकर्ताओं का चयन और उनकी ट्रेनिंग करवाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
सम्मेलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्व यूपीए सरकार की देन है। पूर्व भाजपा सरकार ने इस कार्यक्रम को चलने नहीं दिया और आशा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश की हर पंचायत में साक्षात्कार लेकर आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया और अब ट्रेनिंग दी जा रही है।
इस मौके पर इंटक से सोहन वर्मा, राहुल मेहरा, लीला शर्मा, कमलजीत डोगरा, संजय चैहान, पूर्ण चंद, बीएस चौहान, आशा वर्करज यूनियन की अध्यक्ष आशा ठाकुर, महासचिव सत्या रांटा समेत करीब 450 आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।