फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM said that Modi was responsible for congress defeat

करारी हार के बाद क्या बोले मुख्यमंत्री वीरभद्र पढ़िए...

Fri, 16 May 2014 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 16 May 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
CM said that Modi was responsible for congress defeat

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पहली बार मोदी लहर का असर माना। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस मोदी लहर की वजह से हारी।

विज्ञापन


सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा -मैं इस जीत के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि नरेंद्र मोदी लोगों से किए वादे पूरा करेंगे।
विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि उन्हें आशा है कि हिमाचल को भी उनका सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार सशक्त एवं एकजुट है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मुख्यमंत्रियों की तरह हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश करने के सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री की कोई राजनीतिक मजबूरी हो सकती है, लेकिन उनकी नहीं है। वह इस्तीफा नहीं देंगे।

धूमल की ओर से उनके इस्तीफे की मांग पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह हर छोटी छोटी बात पर भी उनका इस्तीफा मांगते रहते हैं, लेकिन सभी इच्छाएं जिंदगी में पूरी नहीं होती।


मोदी लहर पर दिया ये जवाब

क्या पहले मोदी लहर नहीं दिखी थी? इस सवाल पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। नरेंद्र मोदी के हिमाचल दौरे के बाद उनके पक्ष में माहौल बन गया था, लेकिन वह चुनाव प्रचार के बीच ये नहीं कह सकते थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी की लहर बनाने में मीडिया का बड़ा रोल रहा।

मीडिया ने मोदी को एक उपभोक्ता वस्तु की तरह बेचा। वीरभद्र सिंह ने कहा कि इस हार के लिए न तो संगठन दोषी है और न ही सरकार। उन्होंने माना कि इस लहर में मंडी सीट पर प्रतिभा सिंह की हार से वह हैरान नहीं हैं, लेकिन हार का अंतर जरूरत हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed