फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm reviewed the preparations for the inauguration ceremony of Atal Tunnel Rohtang

देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कड़ी है अटल टनल रोहतांग : जयराम

Wed, 23 Sep 2020 10:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
cm reviewed the preparations for the inauguration ceremony of Atal Tunnel Rohtang
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कड़ी है। यह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज लाहौल घाटी के विकास के रूपांतरण को अटल टनल रोहतांग बनकर तैयार है। टनल आरंभ होने से घाटी में विकास और सुख समृद्धि का नया दौर शुरू होगा। अटल टनल जहां विकास की कड़ी है, वहीं दुनिया के लिए तकनीक की भी मिसाल है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। बुधवार को लाहौल-स्पीति की तांदी पंचायत के कारगा गांव में सीएम ने कहा कि अटल टनल का सामरिक महत्व है। यह देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने घाटी वासियों से पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात कही। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा एवं जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग का निर्माण एक ऐतिहासिक निर्णय है। इससे मनाली और लेह के बीच की दूरी कम होगी। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के विकास में यह सुरंग सहायक सिद्ध होगी। जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य शमशेर सिंह ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर क्षेत्र में पर्यटन और शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed