{"_id":"5e99b8578ebc3e72c445956f","slug":"cm-minister-and-mla-will-contribute-3-68-crore-from-salary-to-fight-with-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ाई में वेतन से 3.68 करोड़ का योगदान देंगे सीएम-मंत्री और विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ाई में वेतन से 3.68 करोड़ का योगदान देंगे सीएम-मंत्री और विधायक
Sat, 18 Apr 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से जूझ रहे हिमाचल को इससे बचाने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, विधानसभा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और मुख्य व उप मुख्य सचेतक 3.8 करोड़ रुपये का योगदान अपने वेतन से देंगे। सरकार के 30 फीसदी वेतन कटौती के फैसले और राज्यपाल से अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी के कटे हुए वेतन का आंकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सरकारी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के वेतन से अगले एक साल में 6.84 लाख रुपये कोविड फंड में जाएंगे और उन्हें पहले के 2.69 लाख की तुलना में अब प्रति माह 2.12 लाख रुपये वेतन ही मिलेगा। कैबिनेट मंत्रियों के हिस्से से 50.40 लाख, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्य सचेतक के वेतन से 6.30 लाख, उपाध्यक्ष के वेतन से 6.12 लाख रुपये कोविड फंड में जमा होंगे। हर विधायक के वेतन से 43 हजार 500 रुपये कटेंगे और एक साल में कोविड फंड में कुल 2.43 करोड़ रुपये जमा होंगे। खास बात यह है कि केंद्र के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने वेतन के साथ साथ भत्तों में भी कटौती की है।
विज्ञापन