फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam will talk to central govt on arrest of Tibetan people in dharamshala

तिब्बती लोगों की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार से करेंगे बात: जयराम

Sat, 12 Oct 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
cm Jairam will talk to central govt on arrest of Tibetan people in dharamshala
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से नाराज कुछ तिब्बती लोगों के हिमाचल से बाहर जाकर विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में रह रहे तिब्बती लोगों पर नजर बनाए हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुछ तिब्बती लोगों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है। इससे हम चिंतित हैं। पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी हुई है। इस विषय को लेकर केंद्र सरकार से भी बात की जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे।  उपचुनाव में टिकट आवंटन  पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका निर्णय हाईकमान ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट पर मुहर संसदीय बोर्ड ने लगाई है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। नड्डा तो हिमाचल के रहने वाले हैं, उनकी मौजूदगी में टिकट का आवंटन किया गया है। टिकट आवंटन के विरोध में कोई भी नहीं है।

वन मंत्री की पत्नी के चोरी हुए पैसों के मामले पर ये कहा

cm Jairam will talk to central govt on arrest of Tibetan people in dharamshala

एक प्रश्न के जवाब में सीएम ने कहा कि हिमाचल में ज्यादा उद्योग बंद नहीं हुए हैं। पहले से स्थापित उद्योगों के प्रति हमारा सकारात्मक रवैया है। कांग्रेस के कांगड़ा से भेदभाव के आरोप भी सरासर गलत हैं।

चंडीगढ़ में वन मंत्री की पत्नी के चोरी हुए पैसों को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है। उस पर जांच हो रही है। इस मामले को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को हेलीकॉप्टर की सुविधा मानवीय दृष्टिकोण के तहत दी गई थी।

इसका चुनावी मकसद नहीं था। सीएम हेल्पलाइन में कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती, सांसद किशन कपूर और कई नेता मौजूद रहे। 

सीएम ने की अनुराग की तारीफ
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के घणा में जनसभा के दौरान अनुराग ठाकुर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम भाजपा की देन है। इसके लिए अनुराग ठाकुर ने मेहनत की है। इसके बाद सीएम ने एक और जनसभा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed