फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam will inaugurate agni awareness campaign on fifteen march

सीएम जयराम शुरू करेंगे वन अग्नि जागरूकता अभियान, यहां जानिए पूरा मामला

Thu, 15 Mar 2018 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 15 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
cm jairam will inaugurate agni awareness campaign on fifteen march

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वन अग्नि जागरूकता अभियान का शुभारंभ करेंगे। सीएम  वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे विधानसभा से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वन अग्नि जागरूकता अभियान 2018 का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


 वन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य वन अग्नि के कारणों, दुष्परिणामों व रोकथाम के उपायों की पूरी जानकारी प्रत्येक वन मंडल में ग्रामीण जनता को प्रदर्शनियों, नुक्कड़ नाटकों व अन्य प्रचार व प्रसार के माध्यमों से देना है। 
विज्ञापन


जागरूकता अभियान दो रूटों में विभिन्न स्थानों में जाएगा। इसमें पहला रूट कांगू, सकेत, जयदेवी, बलद्वाड़ा, भुंतर, जरी, पतलीकूहल, उरला, जोगिंद्रनगर, लडभड़ोल, बैजनाथ, गोपालपुर, चुवाड़ी, चंबा, डलहौजी, देहरा तक रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा अभियान का दूसरा रूट

cm jairam will inaugurate agni awareness campaign on fifteen march

दूसरा रूट निरमंड, रामपुर, सुन्नी, अर्की, अघर, बिजड, बंगाणा, अंब, रामशहर, नालागढ़, त्रिलोकपुर, कोलर, पांवटा, माजरा, कफोटा, नाहन, जामटा, धर्मपुर और सोलन होगा।

उन्होंने बताया कि वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वन विभाग वीरवार सुबह सात बजे शिमला के रिज मैदान से दो दौड़ों का आयोजन कर रहा है। इसमें एक दौड़ रिज मैदान से नवबहार वापस रिज मैदान तथा दूसरी दौड़ रिज मैदान से चौड़ा मैदान वापस रिज मैदान तक होगी।

वन, परिवहन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर धावकों को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना करेंगे। दोनों दौड़ों में पहले, दूसरे तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

इसके अलावा आने वाले दिनों में विभिन्न वन वृत्त जागरूकता दौड़, स्वयंसेवकों की पैदल रैली, स्थानीय लोगों तथा वन अधिकारियों व कर्मचारियों की रैली, बातचीत और परिचर्चा आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जलविद्युत परियोजनाओं के निर्माण को विश्व बैंक से मांगी मदद

cm jairam will inaugurate agni awareness campaign on fifteen march

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को विश्व बैंक के अधिकारियों के साथ मुलाकात की। जलविद्युत परियोजनाओं में विश्व बैंक से फंडिंग को लेकर यह बैठक अहम बताई जारी रही है। प्रदेश में नई परियोजनाओं के निर्माण पर लंबे समय से ब्रैक लगा है।

कई निजी कंपनियों ने स्वीकृत परियोजनाओं से हाथ खींच लिये हैं। ऐसे में सरकार अपने स्तर पर नई परियोजनाएं निर्माण करने के प्रयास में हैं। विधानसभा परिसर में स्थिति मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस बैठक में कुछ बड़ी परियोजनाओं पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि विश्व बैंक को सरकार की ओर से जल्द कुछ परियोजनाओं के लिए प्रस्ताव दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 मार्च को नई दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। एक दिवसीय दौरे में मुख्यमंत्री के भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और शनिवार सुबह साढ़े दस बजे वापस शिमला पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed