फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam urges Central govt to double quota of liquid oxygen for himachal

सीएम जयराम ने केंद्र से तरल ऑक्सीजन का कोटा दोगुना करने की मांग उठाई

Fri, 07 May 2021 06:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 May 2021 06:13 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव कम करने के लिए समाज में एक-दूसरे की सहायता करना सबका दायित्व है। राज्य में ऑक्सीजन का उत्पादन सरप्लस है, लेकिन इसके परिवहन के लिए सिलिंडरों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
CM Jairam urges Central govt to double quota of liquid oxygen for himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 15 मीट्रिक टन तरल मेडिकल ऑक्सीजन का कोटा निर्धारित किया है। सरकार ने इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत मीट्रिक टन करने का केंद्र से आग्रह किया है। प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता स्वास्थ्य चिकित्सा के उद्देश्य से ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना है। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के ऑक्सीजन उत्पादकों को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव कम करने के लिए समाज में एक-दूसरे की सहायता करना सबका दायित्व है। राज्य में ऑक्सीजन का उत्पादन सरप्लस है, लेकिन इसके परिवहन के लिए सिलिंडरों की आवश्यकता है। राज्य में स्थित सभी ऑक्सीजन संयंत्रों को सरकार बिजली की पर्याप्त और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। कहा कि ऑक्सीजन उत्पादकों को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में इसकी आपूर्ति निर्बाध और सुचारु रूप से सुनिश्चित करनी चाहिए। सरकार निजी ऑक्सीजन उत्पादकों के विभिन्न मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी और उन्हें समय पर भुगतान सुनिश्चित करेगी। 
विज्ञापन


आईजीएमसी के ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता बढ़ेगी 
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आईजीएमसी के ऑक्सीजन प्लांट की उत्पादन क्षमता को 20 मीट्रिक टन तक बढ़ाएगी। इससे राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित होगी। राज्य में अन्य ऑक्सीजन प्लांटों की उत्पादन क्षमता भी बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार ने केंद्र से राज्य को डी-टाइप के 5000 और बी-टाइप के 3000 सिलिंडर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन संयंत्रों के मालिकों ने साझा किए विचार 
अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग राम सुभग सिंह ने कहा कि विभाग ऑक्सीजन प्लांट की उचित कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए ऑक्सीजन उत्पादकों को लॉजिस्टिक की हरसंभव सहायता देगा। प्रदेश में स्थापित ऑक्सीजन संयंत्रों के मालिकों सुधांशु कपूर, सुरेश शर्मा, पुष्पेंद्र मित्तल, विशांत गर्ग, अजय मोदी, रोहित मित्तल, हर्ष गुप्ता और रवि धीमान ने भी विचार रखे। आयुक्त उद्योग हंसराज शर्मा, विशेष सचिव अरिंदम चौधरी मुख्यमंत्री के साथ, जबकि मंडी, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और ऊना के उपायुक्त बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed