फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur will take decision for HP Administrative Tribunal

दिल्ली से लौटते ही सीएम प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर लेंगे फैसला

Mon, 27 May 2019 10:08 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 May 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur will take decision for HP Administrative Tribunal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल पर कोई फैसला लेंगे। ट्रिब्यूनल को खत्म करना है या इसमें दो सदस्यों की नियुक्ति करने है, इस पर मंगलवार को कोई फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


ट्रिब्यूनल में बतौर सदस्य नियुक्ति के लिए 13 अफसरों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने आवेदन किया है। बताया जा रहा है कि एसीएस व प्रधान सचिव मुख्यमंत्री श्रीकांत बाल्दी और अतिरिक्त मुख्य सचिव (लोक निर्माण विभाग) मनीषा नंदा का नाम सूची में सबसे ऊपर है। हालांकि, नंदा इसी महीने जबकि बाल्दी इस साल दिसंबर में रिटायर होंगे। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 27 मई को आचार संहिता खत्म होनी है। 28 मई तक सरकार इसमें कोई न कोई निर्णय ले सकती है। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद दो सदस्यों को नियुक्ति की फाइल को सीएम कार्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद यह फाइल पेंडिंग में डाल दी गई थी। सूत्रों की मानें तो कर्मचारियों के मामले लंबित होने की वजह से सरकार पर दबाव रहता है, जिस वजह से ट्रिब्यूनल को खत्म किया जा सकता है। सरकार चाहती है कि कर्मचारियों के मामलों की सुनवाई पहले की तरह हाईकोर्ट में ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed