अब इस तरह से लोगों के काम निपटाएंगे सीएम, नहीं रूकेगी कोई फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकारी निवास ओकओवर में तबादलों और विकास कार्यों की फाइलें निपटाएंगे। सचिवालय में होने के दौरान वे ज्यादातर समय लोगों के लिए ही निकालेंगे। सीएम कार्यालय से डाक ओकओवर आएगी और साढ़े नौ बजे से साढे़ दस बजे तक मुख्यमंत्री इन फाइलों को निपटाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी उस समय मौजूद रहेंगे। लोगों के काम प्रभावित न हों, इसके चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है।ओकओवर से फाइलें निपटाने के बाद मुख्यमंत्री 11 बजे सचिवालय जाएंगे।
फाइलें रुकने से लिया सबक
यहां से फाइलें संबंधित विभागों में भेजी जाएंगी। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय से इस बारे आदेश जारी हुए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक दिन से ज्यादा कोई भी फाइल नहीं रुकेगी। जरूरी फाइलों को शाम के वक्त भी निकाला जा सकेगा।
यही नहीं, अगर मुख्यमंत्री शिमला से बाहर होते हैं तो ऐसी स्थिति में जरूरी फाइलों को गाड़ी से भेजकर उनका निपटारा किया जाएगा। बीते कुछ महीन पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में फाइलें के ढेर लगे रहते थे। लोग लगातार इसको लेकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पास शिकायतें करने लगे थे। इससे सबक लेते हुए सरकार ने व्यवस्था की है।