{"_id":"5b4cc5714f1c1b572f8b4c2c","slug":"cm-jairam-thakur-will-meet-union-minister-regarding-himachal-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के इन मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के इन मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे सीएम जयराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jul 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल को मिले 69 नेशनल हाइवे को जमीन पर उतारने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डा. हर्षवर्द्धन से मुलाकात करेंगे। सोमवार दोपहर के बाद सीएम जयराम ठाकुर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
उनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीकांत बाल्दी और अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण मनीषा नंदा भी नई दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली पहुंचने के बाद देर शाम तक हिमाचल सदन में इन अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए 69 नेशनल हाइवे की घोषणा की। केंद्र से मंजूरी के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग के नेशनल हाइवे प्रकोष्ठ में इनकी डीपीआर तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
कई डीपीआर केंद्र सरकार को भी भेज दी गई हैं, मगर कई परियोजनाओं में पर्यावरण क्लीयरेंस का पेंच फंसा हुआ है। हिमाचल सरकार के लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन नेशनल हाइवे को बनवाने की तमाम प्रक्रियाओं के बीच राज्य को अग्रिम में भी धनराशि की जरूरत है।
इसी मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार काे परिवहन एवं भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात करेंगे। सोमवार देर रात तक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अधिकारियों से इस मसले पर चर्चा करते रहे।