फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur will decided names of nominated councillors of for urban local bodies

दस शहरी निकायों में मनोनीत पार्षद तैनात करने पर पेच, अब सीएम लेंगे फैसला

Sat, 05 May 2018 01:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 05 May 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur will decided names of nominated councillors of for urban local bodies

हिमाचल के 10 शहरी निकायों में मनोनीत पार्षदों की तैनाती पर पेच फंस गया है। जिला भाजपा ने सरकार को जिन लोगों को मनोनीत पार्षद नियुक्त करने की सूची भेजी थी, उनमें कई ऐसे नेता हैं, जो नगर निकाय में चुनाव हारे हैं। शहरी विभाग ने फाइल सरकार को भेज दी है। अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इस पर फैसला लेना है। हिमाचल में दो नगर निगम और 52 शहरी निकाय हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला नगर निगम समेत 39 निकायों में मनोनीत पार्षदों की तैनाती कर दी है, जबकि 15 निकायों में होना शेष है। हिमाचल में सरकार को बने चार महीने होने जा रहे हैं, लेकिन अभी तक करीब डेढ़ दर्जन निकायों में मनोनीत पार्षद नहीं चुने गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के शिमला से होने के कारण मामला डिस्कस नहीं हो पाया है। निकायों में मनोनीत पार्षद बनने के लिए सचिवालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। विधायकों से लेकर वरिष्ठ नेता अपने करीबियों को मनोनीत पार्षद बनाने के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम शिमला सुर्खियों में

CM Jairam Thakur will decided names of nominated councillors of for urban local bodies

नगर निगम शिमला मनोनीत पार्षद की तैनाती को लेकर सुर्खियों में है। जिला भाजपा नेता अपने लोगों को मनोनीत पार्षद लगाने को पसीना बहा रहे हैं। पार्षद लगाने के लिए मंत्रियों से फोन तक कराए जा रहे हैं। 

इन निकायों में तैनात होने हैं मनोनीत पार्षद- नगर निगम शिमला, ठियोग, रोहडू, नारकंडा, सुन्नी, बिलासपुर, तलाई, ऊना, संतोषगढ़, मैहतपुर, दौलतपुर, गगरेट, टाहलीवाल, पालमपुर और ज्वालामुखी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed