{"_id":"5a98221f4f1c1bef7b8ba28e","slug":"cm-jairam-thakur-will-celebrate-holi-at-shimla-palampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर यहां मनाएंगे होली, राजभवन जाकर राज्यपाल को दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर यहां मनाएंगे होली, राजभवन जाकर राज्यपाल को दीं शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम जयराम ने राजभवन जाकर राज्यपाल आचार्य देवव्रत को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास ओक ओवर शिमला में मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और समर्थकों के साथ होली मनाएंगे।
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर वीरवार को जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली से लौटकर राजभवन शिमला में राज्यपाल आचार्य देवव्रत को होली की शुभकामनाएं दीं। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लेने के बाद सीएम जयराम ठाकुर वीरवार को दोपहर के बाद शिमला पहुंच गए।
विज्ञापन
उन्होंने ओक ओवर शिमला में कई अधिकारियों से विभिन्न मामलों पर बातचीत भी की। उन्होंने तय किया कि सवेरे होली वे ओक ओवर में ही मनाएंगे। इसके लिए कई प्रमुख लोगों को ओक ओवर के लिए आमंत्रित भी किया गया है। इसके बाद जयराम ठाकुर कांगड़ा दौरे पर निकलेंगे और पालमपुर जाकर होली मनाएंगे।
विज्ञापन