{"_id":"5fa29b428ebc3e5fad3aa9f8","slug":"cm-jairam-thakur-visited-the-multi-speciality-hospital-chamiana-near-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमियाना में जल्द तैयार होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमियाना में जल्द तैयार होगा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम ने दिए निर्देश
Wed, 04 Nov 2020 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को आईजीएमसी के चमियाना स्थित निर्माणाधीन मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का दौरा किया। मुख्यमंत्री दोपहर बाद यहां पहुंचे और अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जून 2021 तक इस परियोजना का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने के बाद आईजीएमसी से करीब 10 विभाग यहां पर शिफ्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनमें कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी समेत तमाम विभागों की अलग से सुविधा होगी। सुपर स्पेशियलिटी विभाग अलग बनने से आईजीएमसी में मरीजों की भीड़ घटेगी। मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान अस्पताल के मॉडल और अन्य ड्राइंग को भी देखा। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर जल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाएं के लिए विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने परियोजना के लिए जल शक्ति विभाग और शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों को प्रतिदिन 300 किलो लीटर से अधिक पानी उपलब्ध करवाने के लिए प्रभावी योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांप्लेक्स में जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए छात्रावास और आवासीय सुविधा भी मिलेगी। कहा कि कांप्लेक्स में डॉक्टरों और अन्य वरिष्ठ पैरा मेडिकल स्टाफ के कार्यालय होंगे।
विज्ञापन
दूसरे चरण में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल, मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव स्वास्थ्य अमिताभ अवस्थी, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. निपुण जिंदल, आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश, प्रबंध निदेशक एचपीएसईबीएल आरके शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।