फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cm jairam thakur video conferencing with topper girl students of govt schools at Hamirpur

इन बेटियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर सीधी बात करेंगे मुख्यमंत्री जयराम

Sat, 08 Sep 2018 12:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
Cm jairam thakur video conferencing with topper girl students of govt schools at Hamirpur

हिमाचल प्रदेश के के जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन की मेधावी छात्राओं के साथ अगले माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। यह कार्यक्रम अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन में उपमंडल की विभिन्न स्कूलों की मेधावी छात्राएं एकत्रित होंगी।

विज्ञापन


इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला प्रशासन ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्रोत्साहन कार्यक्रम आरंभ किया है। इसमें अस्सी फीसदी से ज्यादा अंक लेने वाली बेटियों को खंड स्तर पर प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है।

विज्ञापन

Cm jairam thakur video conferencing with topper girl students of govt schools at Hamirpur

साथ ही बेटियों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग वर्कशॉप भी लगाई जा रही हैं। भविष्य में होने वाले ऐसे कार्यक्रमों में छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग के लिए एनआईटी हमीरपुर में इंजीनियरिंग तथा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों को भी बुलाया जाएगा। उपायुक्त डॉ. रिचा वर्मा ने कहा कि प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हमीरपुर तथा गलोड़ में कार्यक्रम करवाए जा चुके हैं।

इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। कहा कि हमीरपुर जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां पंचायत स्तर पर भी करवाई जा रही हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि एक वर्ष में शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के लिंगानुपात में काफी सुधार आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed