फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM jairam thakur targets congress

सोलन में बोले सीएम- विपक्ष को जवाब भी देंगे और हिसाब भी

Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 26 Feb 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
CM jairam thakur targets congress

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार विपक्ष को जवाब भी देगी और हिसाब भी। उन्होंने हिसाब मांगने वालों से थोड़ा और इंतजार करने के लिए कहा। सीएम ने कहा कि बजट सत्र के बाद सरकार अलग रूप में नजर आएगी।

विज्ञापन


वे सत्ता में पांच साल बिताने के लिए नहीं आए हैं बल्कि उनकी सोच आगामी बीस वर्ष की है। वे पांच साल बाद सत्ता परिवर्तन के मिथक को भी तोड़ेंगे। जयराम ठाकुर रविवार को सोलन के परिधि गृह सोलन में भाजपा मंडल की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी। लेकिन जिन्होंने गलत किया होगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहले टोपी और क्षेत्रवाद की राजनीति होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद ऐसा नहीं होगा। टोपी की राजनीति रोकने के लिए उन्होंने इसे पहनना ही बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए काम न करने के बजाए एक व्यक्ति विशेष की सेवा करने वालों के दिन अब समाप्त हो गए हैं।

पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान जो कुछ भी हुआ वह असहिष्णुता और बदले की राजनीति का सबसे बुरा दौर था। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपने भाषण में पर्यटन की अपार संभावनाओं का दोहन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक परमिंद्र सिंह (पम्मी), पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ सोफत, पूर्व विधायक सर्वश्री गोविंद राम व केएल ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डेजी ठाकुर, राज्य भाजपा की प्रवक्ता रीतू सेठी और राज्य भाजपा सचिव रतन पाल आदि मौजूद रहे।

प्रदेश में बढ़ रहा साइबर अपराध, पुलिस को चुस्त होने की जरूरत
मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इन्हें रोकने के लिए पुलिस को चुस्त होने की जरूरत है। मुख्यमंत्री रविवार को सोलन में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा हिमाचल में अपराध दर काफी कम है, लेकिन पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री जयराम ने नवाजे प्रतिभावान खिलाड़ी
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोलन में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस लॉन टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ पर कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ड्यूटी के दौरान होने वाले मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर पुलिस विभाग तथा देश का नाम रोशन करने वाले पुलिस के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।


सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में अमरीका के लास एंजिल्स में आयोजित विश्व पुलिस तथा अग्निशमन सेवा खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पंजाब पुलिस के अधिकारी आशीष कपूर के अलावा सीबीएसई अंडर-17 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता आंध्र प्रदेश के धनंजय सिंह भी शामिल रहे।

प्रतियोगिता में अर्द्धसैनिक बलों सहित 24 राज्यों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इससे पूर्व, पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी एक थकाने वाला जटिल कार्य है। इसी कारण पुलिस कर्मियों के लिए समय-समय पर खेल गतिविधियां आयोजित करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed