फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam thakur statement regarding himachal assembly election in mandi

CM Jairam Statement: सीएम जयराम बोले- विस चुनावों के लिए कसें कमर, युवा वोटर जोड़ें

Thu, 07 Jul 2022 07:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुनाग (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jul 2022 07:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रदेशवासी की खुशहाली सरकार का ध्येय है। सरकार के सभी प्रयास जनता की सुख-समृद्धि के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी में जनसमस्याएं भी सुनीं। 

विज्ञापन
CM Jairam thakur statement regarding himachal assembly election in mandi
थुनाग में सीएम जयराम ने सुनीं समस्याएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को गृह विस क्षेत्र के थुनाग सर्किट हाउस में चार घंटे तक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने चुनावों के लिए कमर कसने का का आह्वान किया। युवा वोटरों को अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहली बार चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने वाले युवाओं के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री ने बूथ स्तर के सभी कमेटियों को नए वोटरों को पार्टी में जुड़ने के निर्देश जारी किए हैं। बैठक में सराज महिला मोर्चा, सराज युवा मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकर्ता के अलावा समर्थित प्रधान भी मौजूद रहे। बैठक 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चली। इसके बाद सीएम अपने गांव तांदी में भतीजे कमल चंद की शादी में शरीक हुए।

विज्ञापन


सरकार के सभी प्रयास जन कल्याण के लिए समर्पित
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रदेशवासी की खुशहाली सरकार का ध्येय है। सरकार के सभी प्रयास जनता की सुख-समृद्धि के लिए समर्पित हैं। उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के तांदी में जनसमस्याएं भी सुनीं। जयराम ने कहा कि सरकार हर व्यक्ति की समस्या का समुचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है। इस उद्देश्य से शुरू किया जनमंच लोगों की समस्याओं के समाधान का सशक्त साधन बन गया है। उन्होंने कहा कि घर-द्वार जन समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 शुरू की गई है। इस सेवा के माध्यम से एक फोन कॉल पर घर-द्वार ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed