फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over women security

माकपा विधायक सिंघा ने उठाया सवाल, सीएम ने दिया ये जवाब

Thu, 05 Apr 2018 05:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 05 Apr 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over women security

हिमाचल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, मर्डर और गुमशुदगी के मामलों पर सदन में पुलिस महकमा निशाने पर रहा। प्रदेश में क्राइम रेट बढ़ रहा है। बीते तीन साल में हिमाचल में महिलाओं की हत्या के 18 मामले और लापता महिलाओं की भी 214 शिकायतें अनसुलझी रही हैं।

विज्ञापन


माकपा विधायक राकेश सिंघा ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठाया। इस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामला गंभीर है। हिमाचल के लिए यह चिंता का विषय है। सिंघा ने अपने प्रश्न में पूछा कि क्या गुमशुदगी सामान्य है या फिर गायब हुई महिलाओं की हत्या हुई है?
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रदेश में गुड़िया हेल्पलाइन शुरू की है। सूबे के कई इलाकों में लोगों को यह सेवा उपलब्ध नहीं हो रही है। यह सेवाएं कहीं हैंग न हो जाएं, इस पर विचार करना होगा। जवाब में सीएम बोले- यह आंकड़ा पूर्व सरकार के कार्यकाल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दे सकते हैं सुझाव

cm jairam thakur statement over women security

भाजपा सरकार महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों के प्रति गंभीर है। राज्य में महिला और पुरुष से संबंधित हर मामले की पूरी तरह तहकीकात और आवश्यक कार्रवाई होगी। कहा कि महिलाओं का गुम होना चिंताजनक है।

पुलिस से भी कहा गया है कि वह गुम हुईं महिलाओं की पूरी छानबीन करे। नाबालिग में मामला दर्ज होता है और मेजर में लापता होने की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज होती है। उन्होंने कहा कि गुड़िया हेल्पलाइन ठीक से काम कर रही है।

यह बात सही है कि दूरदराज इलाकों में कई स्थानों पर सिग्नल की समस्या होती है। इसके लिए नई टेक्नालाजी पर विचार करने की भी आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति अपराध कम करने को विधायक सुझाव दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed