{"_id":"5b461bf64f1c1bfb7e8b592e","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-pahari-gandhi-baba-kanshi-ram-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने जताई बाबा कांशी राम के घर को स्मारक बनाने की इच्छा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने जताई बाबा कांशी राम के घर को स्मारक बनाने की इच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने बाबा कांशी राम के घर को स्मारक बनाने की इच्छा जताई है। पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि बाबा कांशी राम के परिवार के सदस्य सहमत हों तो प्रदेश सरकार इस घर का जीर्णोद्धार कर इसे एक स्मारक के रूप में विकसित करेगी।
विज्ञापन
जिला कांगड़ा के डाडासीबा में उनके पैतृक गांव गुरनवाड़ में स्थित उनके जर्जर पर पड़े पुराने घर को राज्य सरकार को सौंपने के बाद यह संभव होगा। ये बाबा कांशी राम के लिए श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की ओर से देश की स्वाधीनता के लिए दिए गए योगदान के लिए देश और प्रदेशवासी हमेशा कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कला, संस्कृति, भाषा अकादमी की ओर से पहाड़ी गांधी बाबा कांशी राम की जयंती पर प्रतिवर्ष साहित्य संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन जैसे
विज्ञापन
कार्यक्रमाें का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी अकादमी द्वारा राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में किया गया। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके आश्रितों के कल्याण तथा उन्हें उचित सम्मान प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्तावित स्मारक में बाबा कांशी राम से जुड़ी स्मृतियों, वस्तुओं तथा उनके द्वारा लिखी गई कविताओं को संग्रहित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कांशी राम ने देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।