{"_id":"5d98351d8ebc3e93a230d332","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-pachhad-by-election-candidate-dyal-pyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाल प्यारी को प्यार से मनाया लेकिन नहीं मानी: सीएम जयराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाल प्यारी को प्यार से मनाया लेकिन नहीं मानी: सीएम जयराम
Sat, 05 Oct 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिसे टिकट नहीं मिलता वह यही कहता है कि उसकी अनदेखी हुई। पच्छाद उपचुनाव में 14 टिकट के उम्मीदवार लाइन में थे। एक को टिकट मिला। शेष 13 को नहीं मिला।
विज्ञापन
जिन्हें नहीं मिला वे भी पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़े होकर जीत की राह सुनिश्चित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू करने पर अभी विचार कर रही है।
विज्ञापन
उपचुनाव के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। वाहन चालक अगर नियमों की अवहेलना से बाज नहीं आएंगे तो सख्ती तो करनी होगी। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर से कुल्लू तक एनएच की खस्ता हालत कुल्लू दशहरे तक सुधर जाएगी।
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण में सुरक्षा मानकों का भी पूरा ध्यान रखने को कहा गया है। अगर ऐसा नहीं होता तो निर्माण में लगी कंपनी पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
