फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over minister post in shimla

किसी भी जिले से बन सकता है मंत्री, जयराम ने किया खुलासा

Fri, 24 May 2019 08:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 May 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over minister post in shimla
jairam thakur - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि मंडी और कांगड़ा जिले से ही मंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि हर गुंजाइश का अवलोकन किया जाएगा। प्रदेश के किसी भी जिले से मंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात पत्रकारों के साथ शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान कही। लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार अपने लक्ष्य तक कर उसी पर अमल करेगी।
विज्ञापन


कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी के काम और नाम के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत का नतीजा है। इस बार सबसे लंबा चुनाव रहा, लेकिन हिमाचल की जनता ने सब्र कर अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के गढ़ में मिली सबसे ज्यादा लीड

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के गढ़ जैसे रोहडू़, अर्की, शिमला ग्रामीण, हरोली, नालागढ़, कांगड़ा, नयनादेवी और सोलन में दस हजार से ज्यादा की लीड के साथ पहली बार सभी 68 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे रही।

इनमें 9 में लीड 30 हजार से ज्यादा, 34 में 20 हजार, 21 में दस हजार और 4 में दस हजार से कम लीड रही। भाजपा का कुल मत प्रतिशत 68.41 फीसदी रहा। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, मंत्री महेंद्र सिंह, सुरेश भारद्वाज, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर और सुरेश कश्यप इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed