फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over leader of opposition issue

नेता प्रतिपक्ष के दर्जे को लेकर सीएम जयराम ठाकुर ने दिया ये बयान

Tue, 09 Jan 2018 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Tue, 09 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over leader of opposition issue

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के दर्जे पर फंसे पेच को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बयान आया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के दर्जे के मामले में प्रदेश सरकार गंभीरता से विचार करेगी। 

विज्ञापन


तपोवन में मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भाग लेने गगल एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि इस मसले पर नियम के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पिछली सरकार द्वारा धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जा बरकरार रखने के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम बोले - नई सरकार का यह पहला विधानसभा सत्र है। इसमें स्पीकर का चयन, विधायकों को शपथ दिलाने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला को दूसरी राजधानी का दर्जे पर ये कहा

cm jairam thakur statement over leader of opposition issue

इसके बाद इस मसले पर विचार होगा। जयराम ने कहा - मुझे अभी कोई जल्दबाजी नहीं है। सभी पक्षों से बात करके सरकार निर्णय लेगी। प्रोटेम स्पीकर रमेश ध्वाला द्वारा तपोवन में विस सत्र को फिजूलखर्ची करार देने पर मुख्यमंत्री ने टिप्पणी करने से इनकार किया।

उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह एक स्थापित व्यवस्था है और बीते कई सालों से चली आ रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सूबे के युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। युवा संयम रखें, सरकार उनकी भावनाओं को समझती है।

सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। जयराम ने कहा कि उनकी सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए भी कृतसंकल्प है। सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक पेंशन की आयु सीमा 80 साल से कम करके 70 साल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed