फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over crime in himachal

हिमाचल भी अब अपराध से अछूता नहीं : जयराम ठाकुर

Thu, 17 May 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा) Updated Thu, 17 May 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over crime in himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल भी अब अपराध से अछूता नहीं लेकिन भाजपा सरकार अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। कसौली गोलीकांड इसका उदाहरण है। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार के शासन के दौरान प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल थी। गुड़िया मामले में प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। पूर्व सरकार द्वारा गठित एसआईटी के अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की हिरासत में हत्या के चलते जेल में हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को परागपुर नक्की में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि हम पूर्व सरकार की भांति बिना बजट के संस्थान खोलने में विश्वास नहीं रखते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तो फर्जी पीएचसी की कर दी थी घोषणा  

cm jairam thakur statement over crime in himachal

प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि मंदिरों में कुल चढ़ावे का 15 प्रतिशत प्रदेश के गो सदनों के निर्माण व रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। इस निर्णय का विपक्ष के नेताओं ने विरोध किया, जबकि उनके कार्यकाल के दौरान मंदिरों के चढ़ावे की धनराशि वातानुकूलित कारों, एयर कंडिशनरों व मोबाइल फोन पर खर्च की जाती रही।

सीएम ने कहा कि राज्य में अब 6 मेडिकल कॉलेज हैं। सरकार ने इन मेडिकल कॉलेजों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य में मेडिकल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय भी लिया है। हमीरपुर जिले में भी शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। 

जयराम ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट की एक बैठक के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने उनके पास आकर कहा कि वह नूरपुर में एक पीएचसी को बंद करना चाहते हैं। क्योंकि जहां के लिए पीएचसी मंजूर हुई है, वह स्थान नूरपुर में कहीं है ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed