{"_id":"6319df324f5ed751b52a65b2","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-congress-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: मंडी में सीएम जयराम बोले- यहां नहीं लग पाएगा कांग्रेस का तंबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: मंडी में सीएम जयराम बोले- यहां नहीं लग पाएगा कांग्रेस का तंबू
Thu, 08 Sep 2022 05:57 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर/मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Sep 2022 05:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का तंबू हर जगह उखड़ रहा है। यहां भी इनका तंबू नहीं लग पाएगा।
विज्ञापन
धर्मपुर में सीएम जयराम व मंत्री महेंद्र सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस का तंबू हर जगह उखड़ रहा है। यहां भी इनका तंबू नहीं लग पाएगा। कांग्रेस की अपनी कोई गारंटी नहीं है और वह लोगों को दस गारंटी दे रही है। मुख्यमंत्री गुरुवार को धर्मपुर के सिद्धपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक नेता अपने को हाईटेक समझते हैं। कहते हैं कि राजा साहब छह बार मुख्यमंत्री रहे, वह नहीं रिवाज बदल पाए तो जयराम किस खेत की मूली है। इस बार ऐसे नेेताओं को रिवाज बदलकर सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
वे दस गारंटी का झांसा देकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जिनकी गारंटी खुद नहीं, वे दूसरों को क्या गारंटी देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन की सरकारें हिमाचल को तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही हैं। राज्य सरकार ने प्रदेश भर में 75 कार्यक्रमों के माध्यम से हिमाचल के 75 वर्ष की गौरवमयी यात्रा को मनाने का निर्णय लिया है। लेकिन, प्रदेश सरकार का यह निर्णय कांग्रेस के नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इन कार्यक्रमों में उमड़ रही आम लोगों की भारी भीड़ के कारण कांग्रेस के नेता बौखला गए हैं।
विज्ञापन