फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over anil sharma in kangra himachal

अनिल शर्मा को मंच पर कुर्सी न मिलने के मामले पर सीएम जयराम ने कही बड़ी बात

Thu, 06 Jun 2019 07:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चामुंडा (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 06 Jun 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over anil sharma in kangra himachal
- फोटो : अमर उजाला

मंडी में जन आभार रैली में अनिल शर्मा को कुर्सी न मिलने के मामले पर सीएम जयराम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी जन आभार रैली में एक जगह पर उनका स्वागत अनिल शर्मा ने किया था।

विज्ञापन


लेकिन रैली के बाद जब वह मंच पर पहुंचे तो वहां अनिल शर्मा का कोई अता-पता नहीं था। अनिल शर्मा वहां से जा चुके थे। चामुंडा के पास पठियार में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर रखे गए कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में यह उत्तर दिया।

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

cm jairam thakur statement over anil sharma in kangra himachal
गौरतलब है कि बुधवार को मंडी में सीएम जयराम ठाकुर की जन आभार रैली थी। रैली में कुर्सी न मिलने के चलते अनिल शर्मा को बैरंग लौटना पड़ा था। इस अपमान के बाद अनिल ने सीएम से सवाल किया था कि जयराम बताएं कि वह उनके विधायक हैं कि नहीं।

मुख्यमंत्री से मीडिया ने पूछा कि अनिल शर्मा भाजपा के विधायक हैं कि नहीं ? इस पर मुख्यमंत्री ने सीधा उत्तर देने के बजाय यह कहा कि जब वह मंच पर पहुंचे तो अनिल शर्मा गायब थे।

मंत्रिमंडल के विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान सिर्फ जनता के विकास कार्यों पर है। आचार संहिता के चलते प्रदेश के कई विकासात्मक कार्य रुके थे। अब वह उन कार्यों को गति प्रदान कर रहे हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार उचित समय हो जाएगा। 

सामाजिक उत्थान करने वाले महानुभावों को न भूलें

मुख्यमंत्री ने राजपूत कल्याण सभा की ओर से महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के अवसर पर चामुंडा मंदिर के समीप धर्मगिरि में राजपूत कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि सामाजिक उत्थान करने वाले महानुभावों के योगदान को भूलना नहीं चाहिए।

उन्होंने राजपूत कल्याण सभा की जन कल्याण सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि सभा समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के उन्मूलन के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन

महाराणा प्रताप की जयंती पर हर साल छुट्टी होगी: सीएम 

cm jairam thakur statement over anil sharma in kangra himachal

महाराणा प्रताप की 480वीं जयंती के समारोह पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चामुंडा मंदिर के साथ लगते गांव धर्मागिरी पठियार में पहुंचे। यहां राजपूत कल्याण सभा के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मुख्य सलाहकार टेक चंद राणा तथा सभा के अन्य पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से सीएम का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ की लागत से बनने वाले महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास किया। इस महत्वकांक्षी महाराणा प्रताप अंतरराष्ट्रीय स्कूल के निर्माण हेतु धर्मगिरि मठ के महंत कर्मगिरि ने 50 कनाल भूमि दान में दी है। सीएम ने महाराणा प्रताप की जयंती पर हर साल छुट्टी करने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed