फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement over Anandpur Sahib, Naina Devi Rappway

आनंदपुर साहिब, नैना देवी रोपवे समझौता ज्ञापन बहाल होगा: सीएम जयराम

Sat, 11 Aug 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Aug 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement over Anandpur Sahib, Naina Devi Rappway

श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी रोपवे स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन बहाल किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी के बीच रोपवे परियोजना की स्थापना के लिए हिमाचल और पंजाब कि बीच समझौता ज्ञापन को बहाल करने पर सहमति बनी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा यह रोपवे 3.5 किलोमीटर का होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 26 फरवरी को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस संबंध में पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में थे। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश और पंजाब दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने में न केवल मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी इन धार्मिक स्थलों का दौरा करने में सुविधा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करने के प्रयास

cm jairam thakur statement over Anandpur Sahib, Naina Devi Rappway

इसके अतिरिक्त यह दोनों राज्यों के बीच प्रेम और भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का एक प्रतीक भी होगा। परियोजना को कल हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई है।

ठाकुर ने कहा कि इसी माह के दौरान समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर करने के प्रयास किए जाएंगे, जिसे परियोजना की गति में तेजी आएगी। इस परियोजना के पूरा होने से लोगों का समय बचेगा। स्थानीय लोगों को रोज़गार और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन राम सुभग सिंह ने आज पंजाब सरकार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की और दोनों राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन को जल्द बहाल करने के तरीकों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने श्रीखंड महादेव पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया

cm jairam thakur statement over Anandpur Sahib, Naina Devi Rappway

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जगमोहन शर्मा की पुस्तक श्रीखंड महादेव का आज यहां विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक श्रीखंड महादेव जाने वाले मार्ग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी।

पुस्तक श्रीखंड महादेव का दौरा करने वाले ट्रैकर्स और श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगी। यह पुस्तक ऐतिहासिक और पौराणिक धार्मिक स्थानों की जानकारी प्रदान करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed