फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur statement on himachal vidhan sabha election 2022

CM Jairam Thakur: सरकार के काम और लाभार्थियों को आगे कर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Fri, 03 Jun 2022 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jun 2022 01:39 PM IST
सार

जयराम कांग्रेस से चुनौती और मुकाबला मानते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय हिमाचल में कांग्रेस की बड़ी लीडरशिप रही, अब उनके नाम पर लड़ने की कोशिश हो रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ये भी स्वीकारते हैं कि कुछ विशेष क्षेत्र में अभी भी कांग्रेस है, जिससे निपटने की भाजपा तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur statement on himachal vidhan sabha election 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी सरकार के कामकाज और लाभार्थियों की बड़ी संख्या के दम पर चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी नेतृत्व से उनकी सरकार को सराहे जाने और हरी झंडी मिलने से आश्वस्त मुख्यमंत्री चुनावी गणित, सीटों की समीक्षा और नफा नुकसान का आकलन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ही स्वाभाविक राजनीतिक चुनौती मानते हैं। आम आदमी पार्टी को मुकाबले से ही बाहर बताते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का कहना है कि भाजपा इस बार पांच-पांच साल सरकार के मिथक को तोड़ेगी। उनका कहना है कि राज्य का दो दलों के आमने-सामने होने का लंबा इतिहास है। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सक्रियता और प्रयास को सिरे से नकारते हुए कहा कि माहौल बनाने की कोशिश हो रही है, लेकिन राज्य के लोग राजनीतिक तौर पर बहुत शार्प हैं और तौलकर ही फैसला लेते हैं।
विज्ञापन


आप पहले ही मैदान से बाहर हो गई है और उसके नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में आ गए हैं। दो महीने से राज्य इकाई नहीं बना पाए हैं। ईमानदार पार्टी का दावा करने वाली आप जो सर्वे और पड़ताल के बाद टिकट देती है, पंजाब और दिल्ली के अपने स्वास्थ्य मंत्रियों के बैकग्राउंड नहीं देख पाई और भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए। मेरी सरकार और मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम कांग्रेस से चुनौती और मुकाबला मानते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि एक समय हिमाचल में कांग्रेस की बड़ी लीडरशिप रही, अब उनके नाम पर लड़ने की कोशिश हो रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री ये भी स्वीकारते हैं कि कुछ विशेष क्षेत्र में अभी भी कांग्रेस है, जिससे निपटने की भाजपा तैयारी कर रही है। सीएम ने कहा कि राज्य की बसों में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने यूनिफार्म सिविल कोड के सवाल पर कहा कि हिमाचल सरकार भी इस पर विचार कर रही है। 


भाजपा में राज्य के नेताओं के बीच खींचतान पर कहा कि पार्टी ने छोटे से प्रदेश के नेताओं को बड़ा काम दिया है। जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार में मंत्री हैं। मैं मुख्यमंत्री हूं, सबका काम स्पष्ट है। क्या प्रधानमंत्री राज्य के चुनाव अभियान का चेहरा होंगे, के सवाल पर सीएम ने कहा हिमाचल से उनका स्वाभाविक जुड़ाव है। यहां के लोग उन्हें करीब से जानते हैं और वे उनको।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed