फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement in himachal assembly

लाठीचार्ज पर सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में दिया जवाब, नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा

Tue, 28 Aug 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Aug 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement in himachal assembly

विधानसभा के बाहर लाठीचार्ज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को सदन में कहा - मैंने 10-15 वीडियो अपने पास मंगवाकर वस्तुस्थिति जान ली है। पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस के ऊपर कूदे। उसी के बाद सारा घटनाक्रम हुआ। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए। उन्होंने बैरिकेड को झंडे के डंडों से मारा। फिर भी पुलिस चुप रही। इसके ऊपर दो-तीन लोग जो खडे़ थे, वे पुलिस पर छलांग मारने लगे। आखिर में पुलिस को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से बौछारें मारनी पड़ीं।
विज्ञापन


उसके बाद इन लोगों ने जिनके पास भी डंडे थे या कुछ और था, वह सब पुलिस की ओर फेंका। इसमें नौ पुलिस कर्मचारी और एक एएसपी जख्मी हुए। सीएम ने कहा कि पांच सौ, सात सौ के बजाय पूर्व में 20-20 हजार कर्मचारियों के प्रदर्शन भी नियंत्रित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष में रहते हम लोगों ने भी प्रदर्शन किया था, उसमें एक बार शांता कुमार भी घायल हो चुके हैं। सीएम ने कहा कि प्रदर्शन को समय सवा 11 बजे से साढे़ 11 बजे के दौरान के बाद दिया गया, मगर यह घटना डेढ़ बजे की है। जब ये यहां प्रदर्शन को आए तो यहां बैरिकेड नहीं लगे थे। सुरक्षा की दृष्टि से यह आवश्यक था कि यहां पहले से ही बैरिकेड होते। 

दूध का दूध और पानी का पानी साफ होगा

cm jairam thakur statement in himachal assembly

विपक्ष की ओर से नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव सदन में रखा गया। इस पर सीएम ने कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी है कि अभी तक विपक्ष इस बात को पकडे़ हुए है। उन्हें लगता है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। कानून-व्यवस्था की दृष्टि से जो ये स्थिति बनी है, उस हिसाब से प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्हें इसकी पीड़ा भी है।  उन्होंने कहा कि नियम 67 में चर्चा को प्रस्ताव स्वीकार किया जाता तो हमें आनंद आता।

हम इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं। शायद इस हाउस में यह पहली बार हो रहा हो कि किसी सरकार ने ऐसी मंशा ही जाहिर न की हो। हम यह विषय उन्हीं पर छोड़ देते हैं। सीएम बोले कि मैजिस्ट्रियल इन्कवायरी से दूध का दूध, पानी का पानी साफ होगा। 


 

राजस्थान की घटना के फोटो कर दिए वायरल 

cm jairam thakur statement in himachal assembly

सीएम ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ फाेटो वायरल हुए और उनमें एक महिला को भी दिखाया गया, जबकि यह महिला राजस्थान की एक घटना से संबंधित हैं। युवा कांग्रेेस के लोगों ने मांग की कि वे प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने अनुमति देने का आग्रह किया। उन्हें मंजूरी दी गई।

पहले प्रश्नकाल पूरा होने दो, फिर कहूंगा 
विपक्ष ने वाकआउट किया तो इसके बाद स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सीएम कुछ कहना चाह रहे हैं, इस पर सीएम जयराम ठाकुर बोले - पहले प्रश्नकाल पूरा होने दो, उसके बाद ही विपक्षी सदस्यों की ओर से उठाए गए लाठीचार्ज मामले पर कुछ कहूंगा। सीएम ने तीन बजे प्रश्नकाल में कुछ सवालों के मंत्रियों की ओर से मौखिक जवाब देने के बाद ही अपनी बात कही। 

सीडी चलाओ सब पता चल जाएगा : अग्निहोत्री

cm jairam thakur statement in himachal assembly

 नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को सदन में कहा कि 24 अगस्त को बाहर जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया तो लाठीचार्ज, पत्थरबाजी आदि हुई।

उन्होंने कहा - सीडी चलाओ, सब पता चल जाएगा। हम सीएम से इस पर जवाब चाहते हैं। इस बारे में ज्यूडिशियल इन्कवायरी की जाए। जिन अधिकारियोें ने इस तरह के आदेश दिए, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

डंडा चलाने वालों और अन्य लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए जाएं। वाकआउट से पहले नियम 67 पर दिए गए स्थगन प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए अग्निहोत्री ने सोमवार को सदन में कहा कि जिस तरह से हमारे लोग घायल हुए हैं, वह सारी घटना को बताता है।

इस बीच मुकेश अग्निहोत्री में जख्मी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोटो भी दिखाए। उन्होंने कहा कि बड़ी बेरहमी से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का खून बहाया गया है। 

सीएम को ज्ञापन देने आ रहे थे, पुलिसवाले ने पत्थर मारा : सुक्खू 

cm jairam thakur statement in himachal assembly

अग्निहोत्री ने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री कह रहे हैं कि प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल शिमला में लाठियां चलीं और उसका बदला लिया जा रहा है। ये बदले की बात नहीं है। 

सदन मेें नादौन के कांग्रेस विधायक और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हुआ यह कि सीएम विधानसभा में बैठे थे। युवा कांग्रेस के लोग उन्हें ज्ञापन देना चाह रहे थे। एक पुलिसवाले ने पत्थर उठाया और मारा। हमारे लोग गलत है तो हम पर कार्रवाई करें। पुलिस के लोग गलत हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed