फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

परमारजी, अस्सी फीसदी बच्चे बनना चाहते डॉक्टर, नहीं रहेगी कमी: सीएम

Thu, 26 Jul 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 Jul 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में कहा कि यहां हमारे स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार जी बैठे हैं। कहा कि - ये अखबार वाले खबर लगवाते रहते हैं कि डॉक्टर-डॉक्टर...डॉक्टर नहीं हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में सचमुच यही स्थिति है कि डॉक्टर नहीं मिलते हैं। पर जितने भी बच्चों से यहां मैंने पूछा, तकरीबन 80 फीसदी बच्चे डॉक्टर बनने की बात कह रहे हैं। मुझे लगता है कि आने वाला समय ऐसा होगा है हिमाचल में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने वाली है और यह अच्छी बात है। 

विज्ञापन

हम तो बहुत सुरक्षित हो गए हैं

cm jairam thakur statement in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

सीएम जयराम ठाकुर ने पीटरहॉफ में बुधवार को कहा कि यहां हम जब बच्चों को सम्मानित कर रहे थे तो हम उनके नाम और घर के बारे में पूछ रहे थे। ये भी पूछ रहे थे कि उन्हें आगे क्या करना है।

मगर इनमें से कोई एक भी ऐसा बच्चा नहीं मिला, जिसने यह कहा हो कि मुझे नेता बनना है। हम तो बहुत सुरक्षित हो गए हैं। हमारा भविष्य सुरक्षित है। ज्यादातर बच्चों ने डाक्टर बनने की इच्छा जताई। बहुत सारे बच्चों ने कहा कि हमें आईएएस बनना है।

बहुत सारों ने यह भी कहा कि हमें सेना में अधिकारी बनना है। एक बच्ची ने कहा कि मुझे प्रोफेसर बनना है। जयराम बोले - मैं उस बच्ची को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जयराम ठाकुर ने शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज की ओर इशारा कर कहा, भारद्वाज जी! ये सचमुच चिंता का विषय है कि कोई मास्टर नहीं बनना चाहता है। 

मंत्री बोले- बेटियां हमारा मान, पैर न छूएं 

cm jairam thakur statement in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

आज के इस कार्यक्रम में बहुत सारे बच्चे ऐसे आए हैं जो ग्रामीण क्षेत्रों से थे। वे साधन के अभाव में भी रहे। सुविधाओं के अभाव में भी रहे। मगर उन्होंने आज ये आयाम स्थापित किए हैं। 

सम्मान समारोह के दौरान बच्चे मंच पर मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के पैर छू रहे थे। इस पर उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने मंच संचालक को कहा कि लड़कियों से पैर न छूने का आग्रह किया जाए।

उन्होंने कहा-बेटियां हमारा मान हैं, पैर न छूएं। इसके बाद शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लड़कों को भी पैर न छूने को कहा। बावजूद इसके सम्मानित होने के बाद बच्चे मंत्रियों के पैर छूते रहे। सीएम खुद भी पैर छूने वाले बच्चों को गले लगाते रहे। 

विज्ञापन

बच्चों को स्कूलों में पढ़ाएंगे नशे के खिलाफ पाठ : सीएम 

cm jairam thakur statement in Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman Samaroh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बच्चों को स्कूलों में नशे के खिलाफ पाठ पढ़ाया जाएगा। नशा निवारण पर पाठ को सिलेबस में शामिल किया जाएगा। इसमें भी नैतिक शिक्षा को भी शुरू किया जाएगा। 

जयराम ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा निवारण की दृष्टि से मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारा एक चैप्टर नशा निवारण पर होना चाहिए। नैतिक शिक्षा का भी हम आने वाले समय में सिलेबस में प्रावधान करेंगे।

शिक्षा विभाग इस पर काम कर रहा है। इस दिशा में काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे बच्चे गलत संगत में बर्बाद हो रहे हैं। पिछले दिन हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी नशे के खिलाफ कड़े फैसले लिए गए हैं।

जयराम बोले - मेरा बच्चों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि इसमें सबको काम करने की जरूरत है। सारी बातें सरकार पर छोड़ना भी सही नहीं है। बहुत अच्छे-अच्छे बच्चे इसमें बर्बाद हो रहे हैं। जब कोई समाज खड़ा होता है तो कोई ताकत नहीं रोक सकती।

ड्रग्स को समाप्त करने के लिए अभियान की तरह इसे लिए जाने की जरूरत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट में प्रावधान किया है कि जो बच्चे कोचिंग नहीं कर पाते, उनके लिए मेधा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। हम इस योजना को जल्दी शुरू करेंगे। इन बच्चों की मदद करने के लिए बीड़ा उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed