{"_id":"62728c2154dac30b5a1bec35","slug":"cm-jairam-thakur-statement-if-the-government-is-repeated-then-the-industries-that-have-migrated-will-bring-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम का बयान: सरकार रिपीट हुई तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम का बयान: सरकार रिपीट हुई तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग
Wed, 04 May 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)/बरठीं(बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)/बरठीं(बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 May 2022 07:54 PM IST
सार
सीएम जयराम ठाकुर ने परवाणू में उद्योगपति संघ (पीआईए) सदन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि सरकार हिमाचल को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
परवाणू में सीएम जयराम व अन्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि हमारी सरकार रिपीट होती है तो प्रदेश से पलायन कर चुके उद्योगों को वापस लाया जाएगा। सरकार ग्रेटर परवाणू औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने पर विचार कर रही है। सीएम परवाणू में उद्योगपति संघ (पीआईए) सदन के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बात कर रहे थे। कहा कि सरकार हिमाचल को देश का औद्योगिक हब बनाने के लिए कटिबद्ध है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास के बावजूद कांग्रेस नेता विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। देश ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
वह अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में केवल दो सीटें ही जीत पाई थी। पंजाब में भी कांग्रेस बुरी तरह हारी है। अब इस साल नवंबर में हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। आम आदमी पार्टी को लेकर पूछे सवाल सीएम ने कहा कि आप नेता भी राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जनता उन्हें सबक सिखाएगी। आम आदमी पार्टी के नेता अपने राज्यों को देंखे, उन्हें हिमाचल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
इतिहास को भूलाने वाला राष्ट्र और संगठन कभी आगे नहीं बढ़ता: धूमल
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शाहतलाई में ग्राम केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। जो समाज, राष्ट्र और संगठन अपने इतिहास को भूला देता है, वह विकास की राह पर अग्रसर नहीं हो सकता।धूमल ने कहा कि व्यक्ति कितना भी बड़ा हो लेकिन संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि दो सांसदों से शुरू हुई पार्टी आज कार्यकर्ताओं की बदौलत मजबूत हुई है। भाजपा राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है और देश के सुशासन, विकास, एकता और अखंडता के लिए कृतसंकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। हिमाचल में भी एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा को जिस प्रकार से सभी राज्यों में वोट प्रतिशत और जनमत मिला है, इससे पता चलता है कि जनता को मोदी सरकार में पूरा विश्वास है।
विज्ञापन