फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement during mandi tour

सीएम जयराम ठाकुर ने जनता से साझा की पीएम मोदी के मन की ये बात

Mon, 08 Jan 2018 09:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Mon, 08 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement during mandi tour

ताजपोशी के बाद से सीएम जयराम ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर पहला बयान दिया। गृह हलके में थुनाग में जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार ने उनको हराने के जोर लगाया। 

विज्ञापन


सराज विस क्षेत्र में राजा, टिक्का और रानी साहिबा ने कई चक्कर लगाए। लेकिन, सराज की जनता ने पांचवी दफा भी उन्हें समर्थन दिया। मजाक भरे लहजे में कहा कि सराज के ठंडे इलाके पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चक्कर लगाते रहे लेकिन, मेरी कैबिनेट के मंत्री महेंद्र सिंह के गर्म विस क्षेत्र धर्मपुर में वह नहीं गए। 
विज्ञापन


सराज में पूरा परिवार चक्कर काटता रहा लेकिन भांजपा की आंधी को नहीं रोक पाया। उन्होंने कि जब दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने गया तो उन्होंने कहा कि भाई जयराम ये पांच-पांच साल की परंपरा को तोड़ना है। अबकी बार सरकार को 20 वर्ष तक चलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह ने सराज दौरे पर कही थी ये बात

cm jairam thakur statement during mandi tour

उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सराज दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि अध्यक्ष उन्हें बड़ा ओहदा देने की बात कह गए थे। लेकिन, वह उनके इशारे को समझ नहीं पाए। सराज की जनता ने पांचवी दफा जिताकर भेजा और पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश की कमान सौंपी। 

उन्होंने कहा कि कई दफा मंडी के हाथों से मौका छिटका। कभी कांगड़ा तो कभी हमीरपुर तो कभी शिमला को सीएम की कुर्सी चली गई। लेकिन, इस बार मंडी को देर से ही सही हक मिल गया।

स्वागत में खड़े बड़े भाई के पांव छूकर लिया आर्शीवाद

cm jairam thakur statement during mandi tour

सीएम जयराम ठाकुर ने गृह पंचायत मुराहाग के कटयांदी गांव में स्वागत के लिए खड़े बड़े भाई अनंत राम के पांव छूकर आर्शीवाद लिया। सीएम की पत्नी डा. साधना ने पहले पांव छूए इसके बाद सीएम बड़े भाई के चरणों में झुक गए।

इसके बाद उन्होंने बड़े भाई के हाथों से हार पहना। दोनों मिलन के दौरान भावुक हो उठे। हार पहनने के बाद सीएम ने  बड़े भाई को गले लगा लिया।

जंजैहली को ऐसे सजाएंगे की लोग मनाली, कश्मीर को भूल जाएंगे

cm jairam thakur statement during mandi tour

सीएम बनने के बाद पहली दफा गृह हल्के के दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने सराजवासियों के तोहफो की झड़ी लगा दी। पंडोह से शुरू रोड़ शो के बाद सीएम जयराम ठाकुर देरी से देरशाम जंजैहली पहुंचे।

यहां पर साढ़े सात बजे के करीब जनसभा में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 20 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट से जंजैहली को ऐसे टुरिज्म सेंटर के रूप में ऐसे सजाएंगे की लोग कश्मीर और मनाली को भूल जाएंगे।

इसके साथ ही जंजैहली घाटी में 50 लाख रुपए के ईको टुरिज्म प्रोजेक्ट भी जल्द धरातल पर उतरेगा। इसके लिए अधिकारियों की टीम को चुपके से दौरे से पहले सराज भेज दिया था। अब अधिकारियों से बात कर जंजैहली में पर्यटन को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

बगस्याड़ के लिए की ये घोषणाएं

cm jairam thakur statement during mandi tour

सराज दौरे के दौरान उन्होंने बगस्याड़ सीएचसी को सिविल अस्पताल में स्तोरन्नत करने और थुनाग में आईपीएच डिवीजन की घोषणा भी की। उन्होंने उन्होंने कहा कि वह बगस्याड़ में शिक्षा ग्रहण करने के लिए तांदी से नौ किमी पैदल चल कर आते थे।

अब समय आ गया है कि क्षेत्र के लिए काम करूं और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरू। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार मंडी जिला से मुख्यमंत्री बनते-बनते रह गया परंतु लंबे इंतजार के बाद यह सपना पूरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अब वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री है परंतु सराज के लोगों के लिए पहले की तरह ही जय राम हैं। उन्होंने कहा कि सराज के लोग हमेशा उनके दिलों में बसे रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब विधायक था तो मेरा परिवार छोटा था। अब परिवार बड़ा हो गया है। मेरे साथ मेरे सराजवासियों को बड़ी जिम्मेवारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed