फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur statement at janjehli mandi

इस विवाद को लेकर मंच पर भावुक हुए सीएम जयराम ठाकुर, दिया ये बयान

Sun, 11 Mar 2018 12:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी) Updated Sun, 11 Mar 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur statement at janjehli mandi

इस विवाद को लेकर सीएम जयराम ठाकुर मंच पर भावुक हो गए। एसडीएम कार्यालय को लेकर छिड़े विवाद के बीच सीएम जयराम ठाकुर ने पहली बार जंजैहली और बगस्याड़ में जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अब तो उन्हें जिंदाबाद और मुर्दाबाद जैसे नारों की आदत हो गई है। मंच पर भावुक होकर कहा कि एक छोटी सी बात के लिए जंजैहली के लोगों को इतना बड़ा बखेड़ा करने की जरूरत नहीं थी। 
विज्ञापन


वो भी उस वक्त, जब सूबे के इतिहास में पहली बार जिला मंडी और सिराज से किसी को मुख्यमंत्री का गौरव मिला हो। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बैठकर होता है और मैं खुलकर निमंत्रण देता हूं कि जंजैहली वालो आओ, मिल-बैठकर समस्या का समाधान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी का एसडीएम कार्यालय ले जाओ, हमें सीएम दे दो 

cm jairam thakur statement at janjehli mandi

सीएम ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहे हैं। जितना वे जंजैहली के लिए कर सकते हैं, उतना कोई दूसरा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय का फैसला हाईकोर्ट का था न कि उनका। 

सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि मंडी के लोग कह रहे हैं कि जंजैहली वालों मंडी का एसडीएम कार्यालय ले जाओ और हमें मुख्यमंत्री दे दो। ठाकुर ने कहा कि विवाद को बढ़ा रहे लोगों को संयम बरतना चाहिए।

उन्हें अपने सिराज के लोगों की बहुत याद आती है। जिनसे मिलने के लिए वे दो दिवसीय दौरे पर सिराज आए हैं। इस मौके पर सांसद राम स्वरूप शर्मा ने भी कहा कि जंजैहली के लोगों को इस छोटी सी मांग को लेकर इतना बड़ा आंदोलन करने की जरूरत नहीं थी।

विपक्ष ने सपने में भी नहीं सोचा था, ऐसा होगा बजट

cm jairam thakur statement at janjehli mandi

इस मौके पर सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर, महामंत्री भीष्म ठाकुर आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि 46 हजार करोड़ के ऋण में दबी सरकार ने अपने महज दो माह के कार्यकाल में ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया है।

विपक्ष ने तो सपने में भी नहीं सोचा था कि चंद दिनों के कार्यकाल को पूरा करने वाली जयराम सरकार ऐसा बजट पेश करेगी। सीएम सिराज में जनसभाओं में बोल रहे थे। उन्होंने 2018-19 के बजट को चमत्कारी बजट करार दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी बजट को सराहा है। बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। मुख्यमंत्री के साथ सिराज दौरे पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी साथ रहीं।

बिना मूंछ वाले सीएम का चैप्टर भी क्लोज कर दिया 

cm jairam thakur statement at janjehli mandi

सीएम ने गृह क्षेत्र के दौरे के दौरान पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ निशाना साधा। अपने संबोधनों में उन्होंने कहा कि हिमाचल में नई सरकार नया करने की ओर बढ़ रही है।

लाल और हरी हिमाचली टोपी की राजनीति खत्म कर दी गई है।। निचला हिमाचल ऊपरला का हिमाचल का मुद्दा भी बंद हो गया है। बिना मूंछ वाले सीएम का चैप्टर भी क्लोज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed