{"_id":"5ab7984c4f1c1bc3758b761f","slug":"cm-jairam-thakur-should-meet-sushma-swaraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरिया में किडनैप युवकों की रिहाई के लिए सुक्खू की सीएम को सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरिया में किडनैप युवकों की रिहाई के लिए सुक्खू की सीएम को सलाह
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने नाइजीरिया में किडनैप कांगड़ा के तीन युवकों की अब तक रिहाई न होने पर चिंता जताई है। उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को सुझाव दिया है कि वे युवकों की सकुशल वापसी को अपने स्तर पर हस्तक्षेप करें। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात कर भी सीएम को रिहाई सुनिश्चित कराने के प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
चूंकि, तीनों युवकों के परिजन रिहाई न होने से गमगीन हैं। एक युवक ने तो रिहाई कराने के लिए संपर्क भी किया है। इसलिए सीएम को अपने स्तर पर केंद्र सरकार से बातचीत करनी चाहिए। जिस तरह भाजपा सांसद शांता कुमार ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखने के साथ व्यक्तिगत तौर पर दूरभाष पर बात भी की है, उसी तरह सीएम भी उच्च स्तर पर यह मामला उठाएं।
विज्ञापन
तीनों युवक विदेश में रोजी-रोटी कमाने के लिए गए थे और तेल वाहक समुद्री जहाज में कार्यरत थे। कुछ दिन पहले तेल वाहक जहाज का समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया और जहाज में कार्यरत अन्य लोगों के साथ इन तीनों को भी हिरासत में ले लिया है। समुद्री डाकू 11 मिलियन नाईरा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए जयराम सरकार बिना देरी किए केंद्र सरकार पर नाइजीरिया में संपर्क साधने के लिए दबाव बनाए। सुक्खू ने प्रदेश सरकार से देश की सेवा करते शहीद होने वाले जवानों के परिजनों के लिए राज्य स्तर पर भी आर्थिक सहायता देने की नीति बनाने की मांग की है।
सुक्खू ने कहा कि वैसे केंद्र सरकार की तरफ से सभी तय वित्तीय लाभ और सहायता दी जाती है, लेकिन राज्य सरकार को अपने स्तर पर भी बतौर सम्मान एक राशि निश्चित कर सौंपनी चाहिए। इससे शहीदों के परिवारों को बेहतर तरीके से जीवन निर्वाह करने में मदद मिलेगी। प्रदेश स्तर पर अगर ऐसा प्रावधान किया जाए तो यह बड़े सम्मान की बात होगी।