फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur seeks record of flagship programmes of himachal government

PMO: पीएमओ की सख्ती के बाद फ्लैगशिप कार्यक्रमों पर सीएम ने तलब किया विभागों से ब्योरा

Thu, 21 Jul 2022 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 01:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य सचिव आरडी धीमान समेत कई प्रशासनिक सचिवों से पूछा कि किस योजना का काम कहां तक पहुंचा है। योजनाओं में ढील को उन्होंने दुरुस्त करने को कहा। 

विज्ञापन
cm jairam thakur seeks record of flagship programmes of himachal government
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की सख्ती के बाद फ्लैगशिप कार्यक्रमों पर सीएम जयराम ठाकुर ने सभी सरकारी विभागों से ब्योरा तलब किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसकी जानकारी प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ होने जा रही कॉन्फ्र्रेंस में भी देनी है। यह कॉन्फ्रेंस 24 जुलाई को प्रस्तावित बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार चुनावी साल में केंद्र ने हिमाचल प्रदेश सरकार से पूछा है कि किस योजना में कितनी तरक्की हुई है। 

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्य सचिव आरडी धीमान समेत कई प्रशासनिक सचिवों को बुलाया और उनसे पूछा कि किस योजना का काम कहां तक पहुंचा है। योजनाओं में ढील को उन्होंने दुरुस्त करने को कहा। इस संबंध में विस्तृत डाटा तैयार करने को कहा। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में पिछले दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय और नीति आयोग से राज्य सरकार को पत्र आया है। इसमें स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। इस बारे में एक विस्तृत डाटा बेस भी तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


- स्वच्छ भारत अभियान
- डिजिटल इंडिया कार्यक्रम
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा
- सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए)
- जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना (जेएनएनयूआरएम)
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी)
- प्रधानमंत्री जन धन योजना
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- सुकन्या समृद्धि योजना
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
- प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed