नई दिल्ली: सीएम जयराम ने की सेब बागवानों की वकालत, कार्टन पर 12% जीएसटी करने की मांग
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट मंडी सहित हिमाचल में रेलवे विस्तार का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने सेब का आयात शुल्क बढ़ाने का मुद्दा भी बैठक में रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित बजट पूर्व बैठक में प्रदेश के सेब बागवानों की वकालत करते हुए कार्टन सहित अन्य पैकेजिंग सामग्री पर जीएसटी 12 फीसदी करने की मांग की। बागवानों के हितों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने जीएसटी को 18 फीसदी से घटाने का प्रस्ताव रखा। पर्वतीय राज्यों के लिए हेली एंबुलेंस में भी मुख्यमंत्री ने रियायतें मांगी।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर वित्त मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय बजट के लिए सुझाव देते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट मंडी सहित हिमाचल में रेलवे विस्तार का मामला भी उठाया। मुख्यमंत्री ने सेब का आयात शुल्क बढ़ाने का मुद्दा भी बैठक में रखा। प्रदेश के सेब बागवान इस मसले को लंबे वक्त से उठा रहे हैं।
वे चाहते हैं कि इसे 100 फीसदी किया जाए। वर्तमान में सार्क देशों से भारत में सेब का आयात करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। अमेरिका पर 70 प्रतिशत शुल्क है, जबकि अन्य देशों पर 50 फीसदी है। मुख्यमंत्री ने औद्योगिक पैकेज से संबंधित योजना की अवधि को बढ़ाने की भी उठाई की। पैकेज की अवधि 31 मार्च 2022 को खत्म हो चुकी है। जीएसटी प्रतिपूर्ति भी अगले वित्त वर्ष से खत्म की जा रही है। इसे जारी रखने का भी मुख्यमंत्री ने आग्रह किया।