फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur returned from kangra tour

शीतकालीन प्रवास से शिमला लौटे जयराम, अब इस एजेंडे पर होगा काम

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur returned from kangra tour

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक सप्ताह के लंबे शीतकालीन प्रवास से शिमला लौट आए हैं। 28 जनवरी को शुरू हुए कांगड़ा जिले के प्रवास में उन्होंने अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कई विकास योजनाओं की घोषणाएं और शिलान्यास भी किए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिमला लौटने के बाद विभागों के 100 दिन के एजेंडा प्रस्तावों की समीक्षा करेंगे। अधिकांश विभागों ने चालू विकास योजनाओं और प्रस्तावित कार्ययोजनाओं का प्रारूप तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अभी संबंधित विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों के साथ प्रस्तावों पर चर्चा कर कार्ययोजनाओं को फाइनल करेंगे। मंत्रिमंडल की अगली बैठक में तय होने वाली योजनाओं को लाया जाना है। इसके अलावा जयराम सरकार अपने पहले बजट की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफर पॉलिसी पर काम तेज

cm jairam thakur returned from kangra tour

एक सप्ताह बाद विधायक प्राथमिकताओं को लेकर भी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठकें होनी हैं। बतौर वित्त मंत्री जयराम ठाकुर के बजट भाषण के लिए प्राथमिकताओं को तय किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सामान्य तबादलों पर पूर्ण रोक लगाने के साथ स्थानांतरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नई तबादला नीति तैयार करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार सरकार स्थानांतरण नीति को अगले कुछ माह में तैयार कर पारित करेगी, जिसके बाद विभागीय तबादलों को किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय मंत्रियों को भी तबादलों से संबंधित कोई भी फाइल नहीं भेजने को कहा है। सरकार कई राज्यों में प्रभावी ट्रांसफर एक्ट का भी संबंधित विभाग से अध्ययन करवा रही है। इसके अलावा सरकार का यह भी लक्ष्य है कि सभी विभागों को दिए 100 दिन की डेडलाइन पूरा होने तक कोई फेरबदल नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed