फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur participated in swachhta hi seva abhiyan at New Delhi

मुख्यमंत्री ने हिमाचल भवन नई दिल्ली के परिसर में झाडू़ लगाया

Sun, 16 Sep 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur participated in swachhta hi seva abhiyan at New Delhi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल भवन नई दिल्ली में महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आरंभ किए गए ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में भाग लिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर तक राज्य में 15 दिनों के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है और स्वच्छता अभियान के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों और स्वच्छता अभियान आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर के अलावा सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक राकेश जमवाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, प्रकाश राणा, राज्य के भाजपा नेताओं तथा नई दिल्ली नगर निगम के प्रतिनिधियों ने हिमाचल भवन और आसपास के परिसरों की सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर और एकत्र हुए लोगों और हिमाचल भवन के कर्मचारियों से वार्तालाप करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित किया और परिसर तथा परिवेश को साफ रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने आंदोलन में शामिल होने और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी आयु वर्ग के नागरिकों से अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इस आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है और प्रत्येक व्यक्ति को इस बारे जागरूक किया जाना चाहिए।

मंडी के लोगों का ऋ णी, अपेक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करूंगा : जयराम 

cm jairam thakur participated in swachhta hi seva abhiyan at New Delhi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को नई दिल्ली में जिला मंडी जनकल्याण सभा के हिमाचली मिलन कार्यक्रम 57वें वार्षिक समारोह और सायर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि सांसद रामस्वरूप शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह मंडी के लोगों के ऋ णी हैं और उनकी अपेक्षाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे।

सायर महोत्सव हिमाचल के लोगों विशेष रूप से मंडी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है और फसल की कटाई के बाद तक मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृृतिक कार्यक्त्रस्म और सभा के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की। 

इस मौके पर विधायक राकेश जमवाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार, प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के पार्षदगण, मंडी जिले के स्थानीय निकाय, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न भाजपा मोर्चों से जुड़े नेता, हिमाचल के लोगों, एनसीआर में रहने वाले लोगों और जिला मंडी जन कल्याण सभा के सदस्यों ने समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed