फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm Jairam thakur met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, will hold three rallies in Gujarat today

शिमला: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री जयराम, गुजरात में करेंगे तीन रैलियां

Mon, 21 Nov 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Nov 2022 08:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वह सुबह नई दिल्ली से आरजीआई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवानगी करेंगे। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
cm Jairam thakur met Union Finance Minister Nirmala Sitharaman, will hold three rallies in Gujarat today
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री जयराम। - फोटो : संवाद

विस्तार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर हैंडल पर दी है और इससे संबंधित फोटो भी शेयर किया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वह सुबह नई दिल्ली से आरजीआई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवानगी करेंगे। वहां विधानसभा क्षेत्र नडियाड में पंकज भाई देसाई के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मंगलवार को ही वह वेजलपुर में अमित भाई ठक्कर की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नरानपुरा में प्रत्याशी परेश भाई लखानी के लिए रैली को संबोधित करेंगे। रात को वह अहमदाबाद में ही ठहरेंगे। ब्यूरो 

विज्ञापन


भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे हिमाचल कांग्रेस के नेता
उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से ली जाने वाली ऑनलाइन बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता यात्रा में शामिल होने के लिए जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के नेता किस राज्य के किस क्षेत्र में जाएंगे, इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के चलते हिमाचल की ओर से भारत जोड़ों यात्रा में कांग्रेस नेता शामिल नहीं हो सके थे। अब मतदान होने के बाद इन्होंने यात्रा में शामिल होने की योजना तैयार की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed