{"_id":"637b966844aaa8037f1ea6da","slug":"cm-jairam-thakur-met-union-finance-minister-nirmala-sitharaman-will-hold-three-rallies-in-gujarat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री जयराम, गुजरात में करेंगे तीन रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री जयराम, गुजरात में करेंगे तीन रैलियां
Mon, 21 Nov 2022 08:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Nov 2022 08:48 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वह सुबह नई दिल्ली से आरजीआई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवानगी करेंगे। उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले मुख्यमंत्री जयराम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। सीएम जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर हैंडल पर दी है और इससे संबंधित फोटो भी शेयर किया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। वह सुबह नई दिल्ली से आरजीआई एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए रवानगी करेंगे। वहां विधानसभा क्षेत्र नडियाड में पंकज भाई देसाई के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। मंगलवार को ही वह वेजलपुर में अमित भाई ठक्कर की चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद नरानपुरा में प्रत्याशी परेश भाई लखानी के लिए रैली को संबोधित करेंगे। रात को वह अहमदाबाद में ही ठहरेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होंगे हिमाचल कांग्रेस के नेता
उधर, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे। मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से ली जाने वाली ऑनलाइन बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई अन्य नेता यात्रा में शामिल होने के लिए जाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा में प्रदेश के नेता किस राज्य के किस क्षेत्र में जाएंगे, इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के चलते हिमाचल की ओर से भारत जोड़ों यात्रा में कांग्रेस नेता शामिल नहीं हो सके थे। अब मतदान होने के बाद इन्होंने यात्रा में शामिल होने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन