फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur met pm narendra modi at new delhi

पीएम मोदी से मिले सीएम जयराम, मांगा अंतरिम राहत पैकेज, ये मुद्दे भी उठाए

Fri, 05 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 05 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur met pm narendra modi at new delhi

मुख्यमंत्री ने वीरवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हिमाचल में बीते दिनों भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए अंतरिम राहत पैकेज मांगा।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को मानसून के दौरान भारी बारिश से हुए नुकसान की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नुकसान का आकलन करने के लिए मंत्रियों की एक टीम भी गठित करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर ने सामरिक और भौगोलिक स्थिति के दृष्टिगत पीएम से मंडी में अंतरराष्ट्रीय मानक पूरा करने वाले रक्षा हवाई अड्डे के निर्माण का आग्रह भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मंडी जिले के नागचला में सर्वेक्षण किया है, जिसमें 3,479 बीघा जमीन पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने और बड़े हवाई जहाजों के उतरने के लिए उस जगह को उपयुक्त पाया है।

रक्षा हवाई अड्डा बनाने की मांग

cm jairam thakur met pm narendra modi at new delhi

 पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना को साथ लगते क्षेत्रों में एक सुरक्षित हवाई पट्टी की भी तलाश है। शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में बड़े हवाई जहाज नहीं उतारे जा सकते, ऐसे में मंडी एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

मंडी पूरे हिमाचल से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी खतरे से निपटने में कारगर साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मंडी हवाई अड्डा रक्षा एवं नागरिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा और इससे हिमाचल में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश आने का न्योता भी दिया। प्रधानमंत्री ने जयराम ठाकुर की मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed