{"_id":"5d5d51888ebc3e6c3c625220","slug":"cm-jairam-thakur-launched-amar-ujala-foundation-har-ghar-amrit-abhiyan-giloy-poster-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हर घर अमृता अभियान का आगाज, सीएम ने लांच किया गिलोय पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हर घर अमृता अभियान का आगाज, सीएम ने लांच किया गिलोय पोस्टर
Wed, 21 Aug 2019 07:43 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Aug 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ‘गिलोय हर घर का सदाबहार दोस्त’ पोस्टर लांच किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन का ‘हर-घर अमृता’ अभियान का हिमाचल में शुभारंभ हो गया है। अभियान के तहत ‘गिलोय हर घर का सदाबहार दोस्त’ पोस्टर का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को लोकार्पण किया। राज्य विधानसभा परिसर शिमला में पोस्टर लांच करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अमर उजाला ने राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड के सहयोग से यह बेहतरीन पहल की है।
विज्ञापन
गिलोय की जड़ से लेकर पत्ते-तने तक के उपयोग से कई औषधियां बनती हैं। लोग इसका उपयोग स्वास्थ्य लाभ की दृष्टि से कैसे कर सकते हैं, इसके मद्देनजर यह बहुत अच्छी शुरुआत है। यह पहल लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक होगी। गिलोय के औषधीय गुणों का प्रचार-प्रसार करने को भी यह बेहतरीन कदम होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने आयुष मंत्रालय के राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी) से मिलकर सदियों से भारतीय औषधीय परंपरा के महत्वपूर्ण अंग रहे गिलोय यानी गुडूची के पौधे को घरों तक लेकर जाने के अभियान के रूप में गिलोय के प्रसार का काम हाथ में लिया है। शोधों से साबित हुआ है कि गिलोय शरीर में सुपरबग बनने से रोकता है। एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने के चलते गिलोय की उपयोगिता खूब बढ़ी है।
विज्ञापन