फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur laid foundation stone of cluster university at mandi

16 करोड़ में बनेगा हिमाचल की पहली कलस्टर यूनिवर्सिटी का भवन

Tue, 11 Sep 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 11 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur laid foundation stone of cluster university at mandi

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी को वल्लभ कॉलेज मंडी की तरह वल्लभ विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। एचपीयू शिमला के वर्तमान कुलपति फिलवक्त क्लस्टर विवि के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

विज्ञापन


सीएम मंगलवार को  वल्लभ कॉलेज मंडी में प्लेटिनम जुबली समारोह और प्रदेश की पहली क्लस्टर यूनिवर्सिटी के भवन की आधारशिला समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह भवन 16 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। क्लस्टर यूनिवर्सिटी को लेकर राज्य सरकार अध्यादेश लाने जा रही है और अगले सत्र से इसे विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों के युवाओं को मिलेगा फायदा

cm jairam thakur laid foundation stone of cluster university at mandi

इससे मध्य जोन मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति जिला के युवाओं को राहत मिलेगी। शुरुआती दौर में इसमें मंडी, सुंदरनगर, पद्धर और बासा के कॉलेज शामिल होंगे। बाद में कुल्लू और लाहौल स्पीति के कॉलेज भी जोड़े जाएंगे।

वहीं, समारोह की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि यूनिवर्सिटी में उपकुलपति तैनात किए जाएंगे। शुरुआती तौर में चार कॉलेज जोड़ने के बाद अन्य जिलों के कॉलेजों को इससे जोड़ा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की भांति यह यूनिवर्सिटी कार्य करेगी। इसी माह प्रथम स्टेट्स का गठन कर जल्द ही यूनिवर्सिटी को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम के आदेशों के अनुसार क्लस्टर यूनिवर्सिटी मंडी को संपूर्ण विश्वविद्यालय का स्वरूप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed