{"_id":"6191183fa35934263161a92d","slug":"cm-jairam-thakur-jansabha-in-nahan-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम ठाकुर: घोटालों को अपनी उपलब्धि मानती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम ठाकुर: घोटालों को अपनी उपलब्धि मानती है कांग्रेस
Sun, 14 Nov 2021 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:38 PM IST
सार
नाहन के सतीवाला में जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर से गुजर रही सरकार ने विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो साल कोरोना के बीच गुजर गए। कड़ी चुनौतियों के बावजूद सरकार ने विकास की रफ्तार नहीं रुकने दी।
विज्ञापन
सतीवाला में जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस विकास को नहीं, घोटालों को अपनी उपलब्धि मानती है। कई वर्षों तक प्रदेश में शासन करने वाली कांग्रेस के विकास की पोल तब खुली, जब कोविड ने पांव पसारे। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो पता चला कि राज्य में दो ही ऑक्सीजन प्लांट हैं। प्रदेश में सिर्फ 50 के करीब वेंटिलेटर थे। इनमें 32 चालू अवस्था में थे। सरकार ने प्रदेशवासियों को कोविड से बचाने का काम किया। आज प्रदेश में 30 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट हैं। वेंटिलेटर की संख्या 800 से अधिक है।
विज्ञापन
नाहन के सतीवाला में जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के दौर से गुजर रही सरकार ने विकास में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। दो साल कोरोना के बीच गुजर गए। कड़ी चुनौतियों के बावजूद सरकार ने विकास की रफ्तार नहीं रुकने दी। कहा कि विपक्ष के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें नसीहत देते रहे कि मुख्यमंत्री को किस तरह कोविड काल में कार्य करने चाहिए। जैसे कि उन्हें वर्षों से कोविड का अनुभव हो। चार साल के कार्यकाल में सरकार ने समर्पण के साथ काम किया। इस कार्यकाल में कोई सरकार पर अंगुली नहीं उठा सकता। यही प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
कहा कि कांग्रेस की सरकारों में पहली कैबिनेट में एक ही काम होता था पिछली सरकार के फैसलों को रद्द करना। पिछली सरकार के मंत्रियों और कर्मचारियों पर मामले दर्ज करना। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट में बुजुर्गों के दर्द को समझा और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा घटाने के साथ पेंशन भी बढ़ाई। कोविड काल में विकास कार्य न रुकें, इसलिए गत वर्ष 42 विधानसभा क्षेत्रों में 4.5 हजार करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास ऑनलाइन किए। दो दिन के प्रवास के दौरान सिरमौर जिले में 325 करोड़ के उद्घाटन और शिलान्यास किए हैं। सरकार ने प्रदेश में सात धान खरीद केंद्र खोले, जिसमें तीन जिला सिरमौर में हैं।
विज्ञापन