फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur interacted with people on Himachal Budget 2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले- अभी बजट में शामिल हो सकती हैं कई और घोषणाएं

Sun, 06 Mar 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 06 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें जब दायित्व मिला था तो प्रदेश पर 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। पिछली सरकार ने तो सामान्य परिस्थितियों से भी ज्यादा कर्ज लिया। यह भी सच है कि आने वाले वक्त में कर्ज भी लेना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि चुनावी वर्ष में केवल वोट फोकस किया है। उन्हीं योजनाओं को मजबूत किया है, जो पहले साल में शुरू की थीं।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur interacted with people on Himachal Budget 2022
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल में वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में अभी कुछ और घोषणाएं भी शामिल हो सकती हैं। वे देख रहे हैं कि किन चीजों को जोड़ सकते हैं। जो सुझाव आएंगे, उनके बारे में गौर करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जब पूछा कि अभी किसान-बागवानों से जुडे़ कई वर्ग खाद और अन्य मामलों पर बजट में घोषणाएं नहीं होने से नाराज हैं, उनकी बातें शामिल नहीं हुईं वे ऐसा कह रहे हैं। इसी पर सीएम ने यह बात कही और कहा कि बजट पारित होने से पहले जो सुझाव आएंगे, उनमें जो करने लायक बातें होंगी, उन्हें किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो गरीब है, वे उसके करीब हैं। वह रविवार को गृह पीटरहॉफ शिमला में बजट पर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जब दायित्व मिला था तो प्रदेश पर 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। पिछली सरकार ने तो सामान्य परिस्थितियों से भी ज्यादा कर्ज लिया। यह भी सच है कि आने वाले वक्त में कर्ज भी लेना पड़ेगा। ऐसा नहीं है कि चुनावी वर्ष में केवल वोट फोकस किया है। उन्हीं योजनाओं को मजबूत किया है, जो पहले साल में शुरू की थीं। 60 साल के बाद बुजुर्गों को सहयोग की जरूरत होती है, इसलिए सबके लिए पेंशन योजना लाए हैं। सत्ता में आने के बाद उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक में 70 साल से ऊपर के सब बुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान किया।
विज्ञापन


दूसरा निर्णय लिया कि जिस गाय को मां कहते हैं, आज वह चौराहे या सड़क पर है। ऐसे में गाय एक सरंक्षित जगह पर होनी चाहिए। आज वह कह सकते हैं, जहां हिमाचल प्रदेश में छह हजार गोवंश गोसदन में था, अब 20 हजार हैं। एक रुपये और जोड़कर गोवंश के लिए सेस रखा है। जो निजी गोसदन का संचालन कर रहे हैं, उसमें एक गाय के लिए 500 की जगह 700 कर दिए हैं। ऐसी कई योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि तीन बजट कोविड से प्रभावित रहे। पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के संबोधन को सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन पर सुना
मुख्यमंत्री के इस संबोधन को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन पर सुना गया। सोशल मीडिया पर भी लाइव प्रसारण किया गया। पीटरहॉफ में भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए। सभी उपायुक्त कार्यालय भी वर्चुअल जुड़े। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन महामंत्री पवन राणा, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना, वित्त सचिव अक्षय सूद समेत कई गणमान्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed