सीएम जयराम ने शुरू की ये दो योजनाएं, 30 लाख के लोन पर मिलेगी इतनी सब्सिडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में युवा आजीविका और मुख्यमंत्री लोक भवन योजना का आगाज किया। योजना के अंतर्गत युवाओं को सशक्त करने के लिए व्यापार/दुकानों, रेस्तरां, यात्रा संचालक, साहसिक पर्यटन, पारंपरिक हस्तशिल्प इत्यादि व्यवसायों में स्वरोजगार शुरू करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करना है।
योजना 18 से 35 वर्ष के आयु वर्ग के सभी हिमाचली युवाओं को कवर करेगी। पात्र युवाओं को बैंकों से 30 लाख रुपये तक के ऋण पर 25 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा ऋण राशि पर तीन वर्ष की अवधि के लिए पांच प्रतिशत ब्याज अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।महिला उद्यमियों के मामले में सब्सिडी 30 प्रतिशत होगी।
‘नमस्ते धर्मशाला’ का विमोचन
सीएम ने इस अवसर पर जन मंच का लोगो भी जारी किया। मुख्यमंत्री लोक भवन योजना का भी शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 30 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवनों का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश के कुछ खंड विकास कार्यालयों के विकास खंड अधिकारियों को 20 लाख रुपये की प्रथम किस्त भी जारी की। सीएम ने सैलानियों को लाभान्वित करने के लिए ‘नमस्ते धर्मशाला’ पुस्तिका का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना की दिशा निर्देशिका भी जारी की।