फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur inaugurated various schemes on kcc in dharamshala

केसीसीबी देगा सस्ता लोन, सीएम जयराम ने किया 10 योजनाओं का शुभारंभ

Mon, 02 Sep 2019 04:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Sep 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated various schemes on kcc in dharamshala
cm jairam thakur - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक (केसीसीबी) के शताब्दी समारोह में उपभोक्ताओं के लिए 10 योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान जहां बैंक ने किसानों-बागबानों को सुदृढ़ करने की योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री से करवाया, वहीं बैंक में नए उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए भी आकर्षक योजनाएं शुरू कीं, जिनमें ऋण योजनाओं के अलावा एजूकेशन लोन पर 0.75 फीसदी ब्याज दर में छूट और 50 फीसदी प्रोसेसिंग फीस में भी छूट देगा।

विज्ञापन


 सोमवार को सबसे पहले मुख्यमंत्री ने केसीसीबी की फोटो गैलरी का शुभारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने बैंक के 100वें एटीएम को उद्घाटन किया और बैंक के शताब्दी वर्ष का ‘लोगो’ भी लांच किया। इसके बाद धर्मशाला कॉलेज के त्रिगर्त सभागार से विभिन्न योजनाएं जनता को समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने बैंक की ओर से किसानों और बागबानों के लिए स्वाधन एक शताब्दी उपहार के नाम से किसान समृद्धि योजना, किसान समृद्धि प्लस योजना और केसीसीबी डेयरी सुविधा योजना शुरू की।

विज्ञापन

इन योजनाओं का भी किया आगाज

cm jairam thakur inaugurated various schemes on kcc in dharamshala

 इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-सेलरी कार लोन, ई-सेलरी टू व्हीकल लोन और ई-सेलरी पर्सनल लोन की सुविधा कर्मचारियों को दी। मुख्यमंत्री ने स्वाधन शिक्षा पर तीन योजनाएं लांच कीं।

इन ऋण योजनाओं पर 50 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस में छूट के अलावा 0.75 प्रतिशत ब्याज दर में छूट प्रदान की। इन ऋण योजनाओं में शिक्षा-1 के तहत चार लाख, शिक्षा-2 के तहत 4 से 7 लाख और शिक्षा-3 के तहत 7 लाख से अधिक का उपभोक्ता शिक्षा ऋण हासिल कर सकेंगे।

केसीसीबी के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को बैंक की अन्य योजना के बारे में भी अवगत करवाया। उन्होंने बैंक के एनपीए कम करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू करने की अनुमति मांगी।

भारद्वाज ने कहा कि एनपीए कम करने के लिए 150 करोड़ की ऋण वसूली कर ली है, जबकि जल्द शेष ऋण भी वसूल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केसीसीबी जल्द मोबाइल बैंक एप्लीकेशन शुरू करेगा, जिससे उपभोक्ताओं को डिजिटल बैंकिंग में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed