फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur inaugurated sanjauli shimla heliport

सीएम जयराम ठाकुर: रिकांगपिओ, चंबा, डलहौजी, जंजैहली, ज्वालाजी में भी बनाएंगे नए हेलीपोर्ट

Wed, 12 Jan 2022 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 12 Jan 2022 06:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्रीय पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिकांगपिओ, चंबा, डलहौजी, जंजैहली, ज्वालाजी में भी नए हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजेगी।

विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated sanjauli shimla heliport
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को संजौली-ढली बाईपास के समीप 18 करोड़ रुपये की लागत से बने हेलीपोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन कार्यक्रम के हिमालयन सर्किट के तहत 12.13 करोड़ रुपये और उड़ान दो योजना के तहत 6 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इस हेलीपोर्ट से न केवल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिलेगी बल्कि आईजीएमसी के समीप होने से इसका उपयोग आपातकालीन सेवाओं में भी प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। डीजीसीए के दौरे के बाद संजौली से पवन हंस की हेली टैक्सी सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


फिलहाल मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर यहां से उड़ान भर सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्रीय पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय को रिकांगपिओ, चंबा, डलहौजी, जंजैहली, ज्वालाजी में भी नए हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव भेजेगी। प्रदेश में मुख्य पर्यटन गंतव्यों से जुड़े राष्ट्रीय उच्च मार्गों की फोर लेनिंग के साथ हवाई यातायात सुविधा पर विशेष बल दिया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 64 हेलीपेड हैं।
विज्ञापन


38 नए हेलीपेड का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि संजौली के तीन मंजिला हेलीपोर्ट में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं जैसे रिसेप्शन काउंटर, हेलीपोर्ट प्रबंधक कार्यालय, टिकट काउंटर और वीआईपी लाउंज शामिल हैं। हेलीपोर्ट में यात्रियों के आगमन के लिए पोराटा केबिन की सुविधा, 50 वाहनों के लिए पार्किंग, हेलिकॉप्टर के लिए डेक और सेफ्टी नेट भी हैं। उन्होंने कहा कि यह हेलीपोर्ट 10.3 बीघा भूमि के क्षेत्र में फैला है। संस्कृति को दर्शाते चित्रों से इसका सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हेलीपोर्ट सीसीटीवी निगरानी तंत्र से पूर्ण रूप से युक्त है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उड़ान दो योजना के तहत बद्दी, रामपुर तथा मंडी में भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलबीर वर्मा, भाजपा नेता डॉ. प्रमोद शर्मा, विजय ज्योति सेन, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड की उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रधान सचिव पर्यटन सुभाशीष पांडा, निदेशक पर्यटन अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक मोनिका भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed