फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur inaugurated new lift at cart road shimla

अब लिफ्ट के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार, एक साथ सफर कर सकेंगे 26 लोग

Fri, 07 Dec 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Dec 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated new lift at cart road shimla

कार्टरोड से मालरोड आने-जाने के लिए अब सैलानियों और शहरवासियों को लिफ्ट के बाहर लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को नई लिफ्ट का लोकार्पण कर दिया है। मुख्यमंत्री सुबह करीब पौने 11 बजे लिफ्ट पहुंचे और पूजा-अर्चना कर लिफ्ट का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


इसके बाद सीएम मालरोड से लिफ्ट में ग्राउंड फ्लोर पहुंचे। यहां उन्होंने लिफ्ट समेत अन्य निर्माणकार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 6.20 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस लिफ्ट में अब एक साथ 26 लोग कार्टरोड से मालरोड पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


इससे सैलानियों और शहरवासियों को फायदा होगा। कहा कि हर साल हजारों सैलानी शिमला आते हैं। यहां ज्यादातर मालरोड लिफ्ट से ही पहुंचते हैं। अब उनका पहुंचना और सरल होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में बाकी जगह जहां भी संभावना होगी, वहां सरकार लिफ्ट लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नई लिफ्ट की खासियत

cm jairam thakur inaugurated new lift at cart road shimla

सीएम ने टूटीकंडी पार्किंग को भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पहले वाली लिफ्ट में 10-12 लोग सफर कर सकते थे। अब ज्यादा लोगों को सुविधा मिलेगी।

 इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप, महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान

सचिव संजय कुंडू, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह भी मौजूद रही। नई लिफ्ट में एकसाथ 26 लोग कार्टरोड से मालरोड पहुंच सकेंगे। इसकी स्पीड भी पुरानी लिफ्ट से दोगुना होगी।

लिफ्ट में आपातकालीन अलार्म, संगीत, टेलीफोन कनेक्टिविटी और घड़ी आदि की सुविधा भी दी है। हालांकि, पहले 29 नवंबर को नई लिफ्ट का उद्घाटन करने की तैयारी थी। लेकिन औपचारिकताएं पूरी न होने के कारण अंतिम समय में उद्घाटन टाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed