फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cm jairam thakur inaugurated four projects in shimla worth 525 crore rupee

सीएम ने शहरवासियों को नए साल पर दीं 525 करोड़ रुपये की चार बड़ी सौगातें

Wed, 01 Jan 2020 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur inaugurated four projects in shimla worth 525 crore rupee
- फोटो : अमर उजाला

नए साल के पहले ही दिन बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर ने शिमला वासियों को 525 करोड़ रुपये की चार बड़ी सौगातें दे दीं। सीएम ने तीन प्रोजेक्टों की आधारशिला रखी और एक परियोजना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर वर्ल्ड बैंक के सतलुज वाटर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। 405 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट से शिमला को रोजाना 67 एमएलडी पानी मिलेगा। सीएम ने जलशक्ति विभाग और पेयजल कंपनी को इस परियोजना का काम साल 2022 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कहा कि विस चुनाव से पहले इस परियोजना का लोकार्पण भी कर दिया जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर ने 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की चाबा पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया। परियोजना से शहर को 10 एमएलडी पानी मिलेगा। इसका काम पिछले साल मई में पूरा हो चुका है लेकिन आधिकारिक उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस दौरान जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, नगर निगम महापौर सत्या कौंडल और उपमहापौर शैलेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन


140 दिन में पूरा होगा काम, सीएम ने दी शाबाशी
चाबा परियोजना का काम 140 दिन के भीतर पूरा करने पर सीएम ने जलशक्ति विभाग और पेयजल कंपनी की पीठ भी थपथपाई। कहा कि शिमला शहर में 2018 में भीषण जलसंकट हुआ था। इस संकट के कारण शिमला कई दिनों तक देश विदेश में सुर्खियों में रहा। भविष्य में ऐसा संकट न हो। इसीलिए पहले चाबा और फिर सतलुज से पानी लाने की योजनाएं तैयार कीं। इसी का नतीजा था कि बीते साल शहर में पेयजल संकट नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी से तीन बड़ी सौगातें
इससे पहले संजौली पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत संजौली से आईजीएमसी सड़क पर बनने वाले कवर्ड फुटपाथ की आधारशिला रखी। 17.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फुटपाथ से लोगों को बर्फबारी, बारिश और गर्मी के मौसम में पैदल चलने की सुविधा मिलेगी। सीएम इसके बाद आईजीएमसी पहुंचे और यहां 32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग की आधारशिला रखी। पार्किंग में करीब एक हजार गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। न्यू ओपीडी ब्लॉक के लिए सड़क भी तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed