फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur in minjar fair 2019 chamba himachal pradesh

रावी में मिंजर विसर्जन के साथ सीएम ने किया ऐतिहासिक मिंजर मेले का समापन

Mon, 05 Aug 2019 12:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur in minjar fair 2019 chamba himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक चौगान में आयोजित आठ दिवसीय मिंजर मेला रावी नदी में मिंजर विसर्जन की रस्म के साथ संपन्न हो गया। रावी नदी में मिंजर का विसर्जन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। इससे पहले मिंजर मेले के समापन मौके पर अखंड चंडी पैलेस से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य बाजार से होती हुई मंजरी गार्डन पहुंची। मिंजर मेले की शोभायात्रा की अगुवाई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। 

विज्ञापन


अखंड चंडी पैलेस से निकली शोभायात्रा का नेतृत्व शहर के प्रमुख देवता भगवान रघुवीर ने किया। शोभायात्रा में भगवान रघुवीर के अलावा स्थानीय देवी-देवताओं ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा पुलिस व होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां भी शोभायात्रा में शामिल रहीं। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति, वेशभूषा और लोक गीतों से लोगों को रूबरू होने का भी मौका मिला।
विज्ञापन


शोभायात्रा के मंजरी गार्डन पहुंचने पर लोकगायकों ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार का गायन किया। पान वितरण की रस्म अदायगी के बाद मंत्रोच्चारण के बीच मुख्यमंत्री ने रावी नदी में नारियल व मिंजर प्रवाहित कर सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐतिहासिक चौगान में छिंज (कुश्ती) मुकाबले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मिंजर मेला समिति ने मुख्यमंत्री को शाल व टोपी पहनाने के अलावा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने मिंजर मेले की स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैयर, डीसी चंबा विवेक भाटिया, एसपी डॉ. मोनिका भुटुंगरू, एडीसी हेमराज बैरवा, एसडीएम दीप्ति मंढोत्रा, एएसपी रमन शर्मा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विधानसभा उपाध्यक्ष ने किया था मिंजर मेले का आगाज
मिंजर मेले के शुभारंभ मौके पर राज्यपाल को आमंत्रित किया गया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते राज्यपाल के हाथों मिंजर मेले का आगाज नहीं हो पाया। ऐसे में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने मेले का आगाज किया। गौरतलब है कि मिंजर मेले के आगाज की परंपरा को राज्यपाल निभाते हैं जबकि समापन समारोह में सीएम मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचते हैं। पिछले सात सालों से मिंजर मेले के शुभारंभ मौके पर राज्यपाल की उपस्थिति नहीं हो पाई है। 

मुख्यमंत्री ने किए करोड़ों के उद्घाटन
सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड पर दोपहर बाद मुख्यमंत्री का चॉपर उतरा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय चंबा के स्नातकोत्तर भवन का विधिवत रूप से शिलान्यास किया।


अनुमानित 8.71 करोड़ की राशि से तीन मंजिला निर्मित स्नातकोत्तर भवन में 12 क्लासरूम, स्टाफ ऑफिस, फैकल्टी रूम इत्यादि हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की ओबड़ी, माई का बाग, चंबा शहर के लिए बनने वाले मल निकासी योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने एसबीआई चंबा के प्रागंण में चंबा शहर की पुरानी गुरुत्व लाइन के प्रतिस्थापन की पेयजल योजना का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed